Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPeople should be seen on the roads from the station to Akbarnagar

स्टेशन से अकबरनगर तक सड़कों पर दिखें लोग

भागलपुर में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन जितने सख्त होने का दावा करें। मगर सच्चाई है कि सड़कों पर बेहिसाब लोग दिख रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 March 2020 03:45 PM
share Share
Follow Us on
स्टेशन से अकबरनगर तक सड़कों पर दिखें लोग

भागलपुर में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन जितने सख्त होने का दावा करें। मगर सच्चाई है कि सड़कों पर बेहिसाब लोग दिख रहे है। खासकर सुबह और शाम लोगों की आवाजाही काफी बढ़ा हुआ रहता है। शनिवार की सुबह छह बजे से आठ बजे तक स्टेशन चौक से लेकर तत्तारपुर चौक, परबत्ती, नाथनगर और अकबर नगर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी दिखी। अकबरनगर के कुंदन साह ने कहा कि सुबह टहलने के लिए निकले है। वहीं धनश्याम ने कहा कि राशन और सब्जी की खरीदारी के लिए जा रहे है। यहीं हाल कमोबेश अन्य लोगों का भी था। कई जगहों पर किराने की दुकान पर लोगों की भीड़ जुटी थी। वहीं अकबरनगर बाजार में भी लोगों जुटे हुए थे। यहीं हाल नाथनगर सब्जी मंडी का भी था। हर दुकान पर सात से दस लोग दिखे। इस दौरान चाय और पान की दुकान भी खुली दिखी। जिसपर लोगों की भीड़ थी। परबत्ती चौक स्थित किराना से लेकर सब्जी मंडी में सुबह और शाम दुकानों पर लोग जुटते ही है। वहीं नौ बजे से जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा मैकिंग करके लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इन बातों का रखें ख्याल बेवजह घर से बाहर न निकलेबाजार या दुकान पर जल्दी से काम निपटाकर घर लौटे नियत दूरी पर रहकर ही एक दूसरे से बात करें मास्क का इस्तेमाल हमेशा करेंसरकार और डब्लूएचओ के मानकों का पालन करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें