जमुई : झाझा के बलियाडीह घटना का मुख्य साजिशकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे। कोलकाता से हुई गिरफ्तारी।
झाझा । नगर संवाददाता झाझापखंड के बलियाडीह घटना का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे

झाझा । नगर संवाददाता झाझापखंड के बलियाडीह घटना का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार शनिवार की देर रात कोलकाता से उसकी गिरफ्तारी हुई।बीते 16 फरवरी को झाझा के उक्त गांव में दो समुदायों के बीच घटी घटना को लेकर झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता हसन अखलाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस प्रकार से यह 11वीं गिरफ्तारी है। शेष अन्य शामिल अभियुक्तों के जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की और उन्होंने इशारा किया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में झाझा थाना में 41 नामजद तथा 50 से 60 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। झाझा थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की रात ही 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अन्य अभियुक्त को एक दिन के बाद गिरफ्तार किया गया था। बताया कि शेष अभियुक्त के विरुद्ध हमारी छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस के कठिन परिश्रम एवं तकनीकी अन्वेषण के आधार पर अखलाक हसन को पश्चिम बंगाल कोलकाता के थाना डोमजोर के बांकरा ओपी क्षेत्र से रात्रि में गिरफ्तार किया गया।मालूम हो कि 16 फरवरी को घटी रोड़ेबाजी मार-पीट की घटना में जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार साह के ऊपर जानलेवा प्रहार किया गया था और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिनका इलाज पटना में चल रहा है। इनके अलावे गिरफ्तार आरोपी सुश्री खुशबू पांडे भी चोटिल हुई थी। इस घटना की जांच करने मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार डीएम अभिलाषा शर्मा तथा एसपी मदन कुमार आनंद एसडीएम अभय कुमार तिवारी कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।