Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMahashivratri Preparations in Jarouli Village Decorations and Rituals Underway

सुपौल : महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

निर्मली के जरौली गांव में बाबा विशाल नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंदिर का रंग रोहन एवं सजावट का कार्य चल रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खास पूजा की तैयारी की जा रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 23 Feb 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू

निर्मली, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के जरौली गांव स्थित बाबा विशाल नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिसको लेकर मंदिर का रंग रोहन एवं डेकोरेशन वगैरह का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रखण्ड क्षेत्र के नगर सहित जरौली, दिघीया आदि गाँव के शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने में अब 2 दिन शेष हैं। फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए यह शिवरात्रि काफी महत्व रखती है। हर बार की तरह इस बार भी हर- हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। लोग अलग-अलग तरीकों से शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। पर्व को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के मंदिरो में विशेष पूजा की तैयारी की जा रही है। कहा कि इस दिन व्रत रखकर महादेव को उनकी प्रिय चीजें श्रद्धा के साथ अर्पित करें, तो जीवन के कष्टों का अंत हो सकता है। इसीलिए इस दिन भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंदीदा वस्तुएं जैसे बेल पत्त्ते, भांग, धतूरा भेंट करें और पंचामृत से स्नान करवाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें