Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMahashivratri Celebrations Bhagwat Katha Events Held in Two Locations

कथा में भागवत महात्म्य का बताया महत्व

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दो जगहों पर महाशिवरात्रि के मौके पर भागवत कथा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 28 Feb 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
कथा में भागवत महात्म्य का बताया महत्व

प्रखंड क्षेत्र में दो जगहों पर महाशिवरात्रि के मौके पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। करहरिया ग्राम पंचायत स्थित शंभूनाथ महादेव देवधा देवधाम में गुरुवार को कथावाचिका किशोरी कृष्ण नंदनी ने प्रथम दिन प्रवचन के दौरान भागवत महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने बताया, इस आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इधर, रघुचक अंधार में रामेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक पंडित अनिल कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा की महिमा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया। उन्होंने गोकर्ण धुंधकारी की कथा सुनाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें