सुपौल: जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, रेफर
किशनपुर के राजपुर पंचायत के वार्ड 2 में शनिवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। मो समीम और मो नैयर के बीच चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सभी घायलों को...

किशनपुर, एक संवाददाता। राजपुर पंचायत के वार्ड 2 में शनिवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि राजपुर पंचायत के वार्ड 2 निवासी मो समीम 46 वर्ष और मो नैयर 50 वर्ष के बीच पिछले कुछ महीने से जमीन विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में पहले पक्ष से मो समीम, मो नफीस 19 वर्ष, मो अनीश 15 वर्ष और
दूसरे पक्ष से मो नैयर 50 वर्ष अफसाना खातून 48 वर्ष, मो सलमान 18 घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें गंभीर रूप से सभी घायलों को किया गया रेफर। उधर, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि दोनों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। अब तक घटना को लेकर आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।