अररिया: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के धाम गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस विवाद में एक महिला मुसर्रत जहां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सदर...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 11 May 2025 05:05 PM

अररिया। एक संवाददाता रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धाम गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धाम गांव निवासी मुसर्रत जहां बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।