Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरKatihar Check posts will be increased in border areas

कटिहार : सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाए जाएंगे चेक पोस्ट

कटिहार | कार्यालय संवाददाता पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 March 2021 10:23 PM
share Share

कटिहार | कार्यालय संवाददाता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा के तहत बुधवार को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की सूची व सूचना का अदान-प्रदान किया। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के दरम्यान असमाजिक तत्वों के आवाजाही पर रोक लगाने व सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान करने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

सीमावर्ती जिला मालदा व रायगंज विधानसभा में 22 और 26 अप्रैल को चुनाव होना है। कटिहार जिले के छह थाना सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र को जोड़ती है। इसमेें बलरामपुर, आजमनगर, आबादपुर, अमदाबाद, रोशना और कचना ओपी क्षेत्र शामिल हैं। कटिहार जिले के सीमावर्ती में पांच विधानसभा से सटे हैं। इसमें करणदिग्धी, हरिशचन्द्रपुर, चांचल, इटहर, रतवा शामिल है। पूर्णिया जोनल के आईजी सुरेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से शराब बंदी में अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को सहयोग देने का अनुरोध किया। ताकि कटिहार, पूर्णिया सीमावर्ती क्षेत्रों में बंगाल से शराब की आवाजाही नही हो सके। इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियोंने बदमाशों की सूची भी एक दूसरे को उपलब्ध कराई। बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से सहयोग और सीमा पर चौकसी बरतने का अनुरोध किया है। बैठक में जोनल आईजी पूर्णिया के अलावा मालदा, दार्जलिंग के डीआईजी, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मालदा, रायगंज ,इस्लामपुर, दार्जलिंग के पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें