सुपौल : नशे में धुत उत्पाद विभाग का लिपिक धराया
सुपौल में उत्पाद विभाग के लिपिक मनीष कुमार को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। घटना शुक्रवार रात को हुई जब उन्होंने महिला एएसआई के साथ दुर्व्यवहार किया। जांच में 278...

सुपौल । हिन्दुस्तान संवाददाता एक कार्यक्रम में शराब के नशे में हंगामा करना उत्पाद विभाग के लिपिक मनीष कुमार को महंगा पड़ गया। मौके से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके निलंबन के लिए विभाग को लिखा गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि सिमराही में मद्य निषेध विभाग का थाना हाल में ही खोला गया था। शुक्रवार को वहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभाग के वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ही लिपिक मनीष कुमार शराब के नशे में धुत्त हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने महिला एएसआई से दुर्व्यवहार भी किया गया। उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। जांच में 278 मिलीग्राम शराब पीने की पुष्टि हुई। शनिवार को मनीष को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे 2500 रुपये का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार लिपिक मनीष कुमार सारण जिले के रिविलगंज मुकरेड़ा वार्ड 5 का रहने वाला है। उधर, डीएम कौशल कुमार ने बताया कि मनीष कुमार पर राघोपुर थाना में महिला एएसआई के बयान पर केस दर्ज किया गया है। लिपिक के निलंबन के लिए विभाग को लिखा जा रहा है। उत्पाद विभाग भी अपने स्तर से लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उधर, उत्पाद विभाग के लिपिक के नशे में गिरफ्तारी होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।