Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsIndigenous Community Celebrates Sohrai Festival in Jamui with Traditional Rituals

जमुई स्टेडियम मैदान में आदिवासी सोहराय मिलन समारोह का आयोजन

जमुई में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासी छात्रों और पुरुषों-महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र और वाद्य यंत्र लेकर सोहराय पर्व मनाया। इस पर्व का उद्देश्य कृषि, भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 31 Jan 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
जमुई स्टेडियम मैदान में आदिवासी  सोहराय  मिलन समारोह का आयोजन

जमुई। आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में जिला के विभिन्न हॉस्टलों,गाँवो ,कस्बो और जंगलों से चल कर आये सैकड़ो आदिवासी छात्र छात्राए व महिला पुरुषों ने अपने पारंपरिक भेष भूसा और वाद्य यंत्रों को लेकर जमुई स्टेडियम मैदान में आदिवासी दिसाम सारी सोहराय पोरोब मिलन समारोह पर्व मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक कल्लू मरांडी ने करते हुए कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और यह उनका महान पर्व है। सोहराय पर्व, आदिवासी समुदाय का एक बड़ा त्योहार है.। यह पर्व प्रकृति पूजा, कृषि, और भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पर्व में गाय-बैल, भैंस, बकरी और भेड़ जैसे मवेशियों की पूजा की जाती है.। सोहराय पर्व, आदिवासी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने सरकार से माँग की कि आदिवासी संस्कृति को प्रकृति की रक्षा के लिये सोहराय के मौके पर 31जनवरी को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करना चाहिए तभी हमारी परंपरा बरकरार रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माले नेता सह समाजसेवी बाबू साहब सिंह,शम्भू शरण सिंह, संथाल समाज के कृष्णा हेम्ब्रम, बासुदेव हांसदा, जिला संयोजक, संथाल सामाजिकी विकास समिति के अरुण हांसदा,संथाल समाज के संरक्षक रामजी मुर्मू, सुमन मरांडी, संथाल समाज के सचिव अरुण मुर्मू ,जितेंद्र कुमार, बासुदेव हांसदा,राजकिशोर किस्कू, खूबलाल राणा,मुन्नी मरांडी ,उर्मिला देवी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें