अररिया: भारतीय सेना की यह तो झांकी है, खेल अभी बाकी है
फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को ध्वस्त किए जाने पर जश्न मनाया। भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी ने भारतीय सेना की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी जो...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। भारतीय सेना द्वारा बीते देर रात्रि पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी शिविर को ध्वस्त किये जाने एवं सैकड़ो आतंकवादियों की मारे जाने की खबर मिलते ही फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय तिरंगा झंडा के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित एक समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भारतीय सेना के समर्थन का गुणगान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि भारतीय सेना की अभी तो झांकी है,खेल अभी बाकी है।
कहा कि भारतीय सेना ने बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के परिजनों के आंसू पोछने का कार्य किया है। कहा कि पीएम मोदी जो बोलते है, वे सबके सामने कर के दिखाते है। उन्होंने भारतीय सेना को बधाई देते हुए कहा कि भारत से जो टकरायेगा, वो चूर-चूर हो जायेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाये। कार्यक्रम में भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी के अलावे भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, मनोज झा, प्रेम केशरी, महिला मोर्चा नेत्री शिवानी सिंह,संदीप कुमार शर्मा,मंटू सिंह,राजु मंडल,अमित निराला,करण सिंह भूमिहार, नीरज निराला, आयुष कुमार कालू,शिवानी सिंह,सूरज चौधरी, शुभम राय,निर्भय झा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।