Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Lakshmi Narayan Mahayagya Celebration in Sikandra with Kalash Yatra Starting April 10

जमुई: बहुआर के तट पर 10 अप्रैल से श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

सिकंदरा में श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी जोरदार तरीके से की जा रही है। 10 अप्रैल को कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भव्य यज्ञ मंडप और मां वैष्णो देवी की गुफा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 3 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: बहुआर के तट पर 10 अप्रैल से श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

सिकंदरा। श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी सिकंदरा में जोरदार तरिके से सिकंदरा नगर पंचायत अंतर्गत बड़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में 10 अप्रैल से कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर भव्य यज्ञ मंडप बनाए जा रहा हैं। वहीं कलाकारों द्वारा मां वैष्णो देवी की गुफा आधारित बनाई जा रही कलाकृति लोगों को खूब आकर्षित करेगी। महायज्ञ को ले स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यज्ञ में कई प्रकार के बड़े-बड़े झूले एवं खेल तमाशे लगाए जा रहे है। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के भव्य कलश शोभायात्रा में महाकाल के नगरी उज्जैन से डमरू मंडल के द्वारा धूम मचाया जाएगा। सिकंदरा में फिर से एक बार सुख शांति एवं समृद्धि के लिए बहुआर नदी के तट पर महायज्ञ की शुरुआत होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ 10 अप्रैल को कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाना है। और 18 अप्रैल तक किया जाएगा। जानकारी देते हुए महायज्ञ के मुख्य यजमान कुमार गौरव उर्फ बिट्टू गुप्ता, यज्ञ समिति के अध्यक्ष के अनिल केसरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, सचिव विनोद केसरी, कोषाध्यक्ष उपेंद्र नायक एवं सदस्य सूरज चौधरी, संजय हलवाई, होरिल महतो, रामसरी महतो, कौशल गुप्ता उर्फ लाल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को सुबह हाथी-घोड़े एवं ढोल बाजे के साथ महायज्ञ स्थल से 1100 सुहागन महिला एवं कुंवारी कन्या माथे पर कलश धारण कर भव्य कलश शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में नगर भ्रमण के दौरान उज्जैन से आए हुए डमरू मंडली के द्वारा धूम मचाए जाएगा। इसके अलावे दर्जनों की संख्या में एक से बढ़कर एक झांकी भी निकल जाएगी। जगह-जगह पर पुष्प की वर्षा भी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें