Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरFarewell to mother Saraswati with moist eyes

नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

आजमनगर | संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 18 Feb 2021 10:53 PM
share Share

आजमनगर | संवाद सूत्र

प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन का कार्य जारी रहा। आजमनगर के बोसाक टोला, पलसा बाजार, बगछल्ला, खुरियाल,महेशपुर, आलमपुर पंचायत स्थित पूर्वी महादलित टोला कचहरी के निकट न्यू रॉयल क्लब काजीपुरा महादलित टोला, आजमनगर स्टेशन रोड से लेकर सुदूर देहाती इलाकों तक प्रतिमा विसर्जन को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा।

रंग बिरंगी सजी वाहनों पर मां शारदे की प्रतिमा के साथ नाचते गाते युवाओं एवं छात्र छात्राओं की उत्साह चरम पर रहा। पूजा स्थल से जुलूस निकालकर युवाओं की टोली में युवती युवक बच्चे छात्राओं ने मिलकर मां शारदे के जयकारे लगाते हुए नदी तालाबों एवं आजमनगर महानंदा नदी तक पहंुचकर जयकारों के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्र तथा पुलिस प्रशासन, थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक दिन भर पूरे प्रखंड क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें