कोर्ट के नौ कर्मी हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई
भागलपुर व्यवहार न्यायालय में दिसंबर से फरवरी तक सेवानिवृत हुए कर्मियों को विदाई दी गई। थर्ड ग्रेड के कर्मियों में राजीव कुमार, मो असलम, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा और उपेंद्र कुमार सिंह शामिल थे।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 4 March 2025 02:02 AM

भागलपुर। भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पिछले साल दिसंबर से इस साल फरवरी तक सेवानिवृत हुए कर्मियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत हुए थर्ड ग्रेड कर्मियों में राजीव कुमार, मो असलम, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा और उपेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। सेवानिवृत हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मियों में नरेश पासवान, अशोक चौधरी, कृपा शंकर और दिनेश प्रसाद गोस्वामी शामिल थे। इस दौरान कोर्ट कर्मी संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।