Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsEnvironmental Protection Urgent Need for Tree Plantation and Care

सुपौल : जरूरत अनुसार नहीं हो रहा पौधरोपण

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग कहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : जरूरत अनुसार नहीं हो रहा पौधरोपण

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग कहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरत के अनुपात में पौधरोपण नहीं हो रहा है। समय-समय पर पौधरोपण किया भी जाता है लेकिन उचित देखरेख के अभाव में पौधे सूख जा रहे हैं। पहले जंगल होते थे। उसमें छोटे पौधे से लेकर बड़े-बड़े पेड़ होते थे। अब लोग जंगलों को काट कर व्यासायिक पौधे लगा रहे हैं जो सही नहीं है। मोनोकल्चर एक तरह से कहे तो यह एकमात्र कम समय मे ज्यादा पैसा कमाने वाला पौधरोपण अभियान है। उनका कहना है कि लगे हुए पौधों को बचना भी उतना ही जरूरी है जितना नए पौधे लगाना है। स्कूल, कॉलेज और समुदाय स्तर पर बहुउद्देश्यीय पौधरोपण के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग और मनरेगा की तरफ से पौधे लगाए तो जाते हैं लेकिन उनका संरक्षण नहीं किया जाता है। अगर जितनी संख्या में पौधे लगाने का दावा किया जाता है, उन पौधों को बचा लिया जाए तो वन क्षेत्र का विस्तार होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें