सुपौल : लोगों ने नम आंखों से दी माता को विदाई
चैती नवरात्र के अंत में नगरवासियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों के साथ तिलयुगा नदी में विसर्जित किया। यह दृश्य अद्वितीय था, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल थी। भक्तजन कंधे पर प्रतिमा...

निर्मली, एक संवाददाता। चैती नवरात्र के मौके पर सोमवार को नगरवासियों ने नम आंखों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को तिलयुगा नदी में विसर्जन किया। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ती हो गई। नगर के दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर से संध्या करीब 6 बजे माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया। मूर्ति विसर्जन के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की भीड़ मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चल रही थी। मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को कंधे पर लेकर भक्तजनों ने कबीर चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, स्टेशन रोड होते हुए नम आंखों के साथ तिलयुगा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान संपूर्ण नगर जय माता दी के आवाज से गूंज उठा, मां की अंतिम विदाई में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं, नवयुवकों सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। ढ़ोल-नगाड़े व रंग-अबीर के साथ कंधे पर उठाए मां दुर्गा की प्रतिमा को नमन करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विसर्जन का नजारा अद्वितीय व अद्भुत था। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए प्रशासनिक स्तर से थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में महिला व पुरूष पुलिस बल सक्रिय रहे। मौके पर सीओ विजय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह सहित मेला कमिटी के अध्यक्ष गोविंद कुमार, विक्रांत कुमार, सत्रुधन साह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।