सहरसा: जिलास्तरीय चयन समिति सदस्य बने शशिशेखर
सहरसा में युवा स्वयंसेवकों के चयन के लिए डॉ. शशिशेखर झा को जिला स्तरीय चयन समिति का सदस्य नामित किया गया है। नेहरू युवा केन्द्र के केंद्रीय उपनिदेशक देवेंद्र व्यास ने पत्र जारी किया। चयन समिति में...

सहरसा। युवा स्वयंसेवकों के चयन के लिए सहरसा जिला स्तरीय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. शशिशेखर झा को नामित किया गया है। नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय कोर युवा योजना के तहत मेरा भारत के केंद्रीय उपनिदेशक देवेंद्र व्यास ने इस आशय का पत्र जारी किया है।शशिशेखर झा को संबोधित पत्र में उन्होंने कहा है कि चयन समिति में डीएम, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक के अलावा केन्द्र सरकार द्वारा नामित दो सदस्य रहते हैं। सदस्य के रूप में आपको नामित किए जाने से समर्पित और गतिशील युवा स्वयंसेवकों का चयन किया जा सकेगा। जिला स्तरीय चयन समिति प्रत्येक प्रखंड से दो उपयुक्त उम्मीदवार का चयन मेरा भारत युवा स्वयंसेवक के रूप में करेगी।
बता दें कि अपनी कुशल कार्यशैली के कारण डॉ. शशिशेखर झा पूर्व में नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति में 12 वर्षों तक रह चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।