नाथनगर का किशोर मिला डेंगू पॉजिटिव
भागलपुर के नाथनगर में एक किशोर डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। मायागंज अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, 15 वर्षीय किशोर की जांच रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें वह डेंगू संक्रमित निकला। इस घटना के बाद, डेंगू...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 17 Nov 2024 12:54 AM

भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार को नाथनगर का एक किशोर जांच में डेंगू का मरीज पाया गया। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग द्वारा शनिवार को जारी एलिजा जांच रिपोर्ट में नाथनगर निवासी 15 साल का किशोर डेंगू पॉजिटिव निकला। जबकि शनिवार को एक भी डेंगू का मरीज डिस्चार्ज होकर घर नहीं गया। जिससे डेंगू वार्ड में इलाजरत मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पांच पर पहुंच गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।