Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCultural Celebration of Maithili Language at Chaitra Navratri Festival

सहरसा: सभी भाषाओं में सबसे मीठी भाषा है मैथिली : डीआईजी

हम छी मैथिल गुमान छै ई हमरा को दर्शकों ने खूब सराहा नवहट्टा, एक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 7 April 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: सभी भाषाओं में सबसे मीठी भाषा है मैथिली : डीआईजी

हम छी मैथिल गुमान छै ई हमरा को दर्शकों ने खूब सराहा नवहट्टा, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र महोत्सव बाराही के उद्घाटन में पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार ने आयोजन समिति द्वारा आयोजित मैथिली सांझ संगीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैथिली भाषा को दुनिया की सबसे मधुर भाषा बताते हुए इसे संरक्षण व संवर्धन के सदप्रयास को लेकर आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। मैथिली उद्घोषक किशलय कृष्ण के संयोजन में प्रस्तुत कार्यक्रम को संस्कृति व संस्कार को संजोने के लिए प्रासंगिक बताते हुए बाराही ग्रामीणों की जमकर तारीफ किया। पूर्व एडीएम अजय कुमार उर्फ दिलिप झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैथिली जगत के केदार कानन, चमन जी, शिक्षाविद डा. रजनीश रंजन, पंडित तरुण कुमार झा, संजय वशिष्ठ को शांति मिशन संस्थान के निदेशक विभुति भुषण झा सहित ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया।सुर संग्राय विजेता प्रिया राज व अमर आंनद की टीम द्वारा मिथिला वर्णन व भगवती वंदना की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर रात भर ग्रामीणों ने भरपूर मनोरंजन किया। मां सीता की जन्मस्थली मिथिला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम की जा रही फुहरता को भगाने व अपनी पारंपरिक भाषा, पारंपरिक लोक गीत को नया आयाम देने के लिए लोगों से सहयोग करने का आह्वान चेयरमेन इस्ट एंड वेस्ट रजनीश रंजन द्वारा किया गया। रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय कमल किशोर झा, काली कांत झा, नीरज कुमार, मणीरंजन कुमार, राघव झा, मंतोष झा, सज्जन चौधरी, टुनटुन कुमार, सोनु गुप्ता सहित समस्त बाराही गांव निवासी ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें