Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCriminal Arrested in Nathnagar with Illegal Firearm and Ammunition

नाथनगर: लक्ष्मणबाग का बदमाश हथियार गोली के साथ गिरफ्तार

नाथनगर पुलिस ने रेलवे केबिन के पास उसे दबोचा 112 नंबर डायल पुलिस के साथ

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 10 March 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
नाथनगर: लक्ष्मणबाग का बदमाश हथियार गोली के साथ गिरफ्तार

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आपराधिक घटना को अंजाम देने में जुटे मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के लक्ष्मणबाग के बदमाश सिट्टी यादव को नाथनगर पुलिस ने एक देसी कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक सवार 112 डायल दो पुलिसकर्मियों से मारपीट को उतारू हो गया था। दोनों पुलिस वालों से उसकी हाथापाई भी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस बात को खारिज किया है। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आगामी त्योहार होली को देखते हुए संदेहास्पद जगहों पर संदिग्धों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बदमाश लक्ष्मणबाग निवासी सिट्टी यादव को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बदमाश को सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। उक्त बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आगे भी अवैध शराब और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। 

बदमाश ने पुलिस को हथियार गोली कहां से खरीदी इसकी जानकारी नहीं दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाथनगर दियारा क्षेत्र से उसने ये हथियार गोली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की खातिर साथ लाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।