खगड़िया: संत निरंकारी मिशन ने अलौली गढ़ घाट पर चलाया सफाई अभियान
अलौली में संत निरंकारी मिशन के तहत स्वच्छ जल और स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महेश्वर यादव और अन्य सदस्यों ने किया। उन्होंने बागमती नदी की सफाई और शवदाह गृह निर्माण की मांग...

अलौली। एक प्रतिनिधि संत निरंकारी मिशन के बैनर तले देशव्यापी आह्वान पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन सफाई स्वच्छता जागरूकता अभियान अलौली गढ़ घाट बागमती नदी एवं श्मशान घाट पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया । जिसका नेतृत्व अलौली शाखा के मुखी महेश्वर यादव, ब्रजनंदन महतों, सेवादार प्रभारी केवल कुमार, मणि भूषण कुमार, विपिन कुमार, सामो देवी, सविता देवी, मीरा देवी, जवाहर यादव, उषा देवी रंजू रानी प्रमीला देवी रीता देवी मीना देवी अरहूला देवी, नथमल खेतान, सुरेश यादव व बबलू यादव ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी किरण देव यादव एवं संतसेवी ब्रजनंदन महतों ने कहा कि स्वच्छता में ही स्वर्ग ईश्वर वास करता है। जल ही जीवन है। नदी मानव सभ्यता संस्कृति का द्योतक है । मानव अस्तित्व बचाने के लिए नदी की स्वच्छता जरूरी है, तभी प्रदूषण समूल समाप्त होगा। वही संतसेवी महेश्वर यादव ने कहा कि संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अमृत परियोजना के तहत तथा संत निरंकारी मिशन के संस्थापक बाबा हरदेव महाराज की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इधर, अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने जनप्रतिनिधि प्रशासन सरकार से गढ़ घाट के निकट बागमती नदी के किनारे श्मशान घाट पर शवदाह गृह निर्माण करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि बागमती नदी के किनारे प्रतिदिन दर्जन भर दाह संस्कार कार्यक्रम होती है जिसके कारण नदियां में गंदगी प्रवाहित होती है, जिससे प्रदूषण फैलता है। नदी, पानी, मानव अस्तित्व एवं सभ्यता संस्कृति को बचाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।