Chhath Puja Celebrated with Enthusiasm Devotees Offer Arghya to Rising Sun खगड़िया:आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न हुआ, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsChhath Puja Celebrated with Enthusiasm Devotees Offer Arghya to Rising Sun

खगड़िया:आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न हुआ

चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को उदयाचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने 36 घंटों तक निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना की। इस महापर्व में पारंपरिक छठ गीतों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 4 April 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया:आस्था का महापर्व चैती छठ  संपन्न हुआ

कुमारखंड, निज संवाददाता। चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को उदयाचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दर्शन देहु न अपार हे छठी मईया, उगहो सूरज देव अ‌र्ध्य के बेरिया, सुन ल अरजिया हमार हे छठी मईया जैसे पारंपरिक छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान छठ व्रतियों ने 36 घंटों तक निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना की और देश, समाज और परिवार के सुख-शांति और समृधि की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को काफी उल्लास के साथ मनाया गया। छठव्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को नदी तालाबों और पोखरों के साथ दरवाजे पर बने जलाशय के जल में खड़ा होकर गुरुवार को शाम में और शुक्रवार को सुबह के समय अर्घ्य दिया गया। इस महापर्व में मौसमी फलों, ठेकुआ, मिठाई , नारियल और खजूर का प्रसाद बना कर उसे सूप में रखकर भगवान को अर्पित किया गया। छठ पर्व के दौरान प्रखंड मुख्यालय सहित बेलारी, इसराइन बेला, इसराइन कला, परमानंदपुर, लक्ष्मीपुर भगवती, टेंगराहा प्रतिहारी, टेंगराहा सिकियाहा, रामनगर महेश वार्ड 13 ब्राह्मण टोला के अलावा कई अन्य जगहों पर चैती छठ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह व उमंग का माहौल देखा जा रहा था। पहले की अपेक्षा अब चैती छठ पर्व के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है और छठ घाट पर लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। जिससे भीड़ बढ़ने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।