Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebrating 749th Birth Anniversary of Saint Ravidas by Bahujan Samaj Party in Purnia

पूर्णिया: संत रविदास मानव नहीं महामानव थे

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जलालगढ़ के बड़गांव पोखर, वैसा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 12 Feb 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: संत रविदास मानव नहीं महामानव थे

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जलालगढ़ के बड़गांव पोखर, वैसा सीमा एवं चक पंचायत में संत शिरोमणि रविदास जी की 749 वीं जयंती मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव अनमोल राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शेखर आशुतोष, प्रदेश महासचिव तरुण सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो एवं जिला कोषाध्यक्ष गौरीशंकर दास थे। मुख्य अतिथि अधिवक्ता शेखर आशुतोष ने कहा ने कहा कि संत रविदास जी मानव नहीं महामानव थे। उनका विचार सादा जीवन उच्च विचार था। संत शिरोमणि रविदास संतो के संत थे। मुख्य अतिथि तरुण सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास जी पूरे देश में भाईचारा चाहते थे। वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी सिर्फ संत ही नहीं थे एक महान कवि थे और समाज सुधारक भी थे। वे जाति विहीन समाज चाहते थे। वे कहते थे कि जन्म से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है, लोग कर्म से छोटा या बड़ा होता है। उनके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लक्ष्मण राम, रामविलास राम ,सुदामा राम, रामकुमार राम ,भोला ऋषि आदि ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें