Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBJP s Mann Ki Baat Program Strengthens Party Organization in Sonvarsha Assembly

सहरसा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

सोनवर्षा विधानसभा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेन्द्र गुप्ता और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने संगठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 27 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

पतरघट, एक संवाददाता। सोनवर्षा विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का मन की बात कार्यक्रम रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय धबौली में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह सत्ता रूढ़ दल उप नेता विधान परिषद सदस्य डा. राजेन्द्र गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह ने उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया। मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सोनवर्षा विधान सभा प्रभारी अभिषेक पाण्डे, विधान सभा संयोजक श्री मुकेश मानस, सोनवर्षा पूर्वी अध्यक्ष श्री शालिग्राम मिश्र, सोनवर्षा पश्चिमी अध्यक्ष वीर अभिमन्यु, उपप्रमुख दिनेश प्रसाद यादव, पतरघट युवा मंडल अध्यक्ष अनिल मंडल, जिला कार्य समिति सदस्य प्रो. राजवीर यादव, सुमित सिन्हा, मंडल महामंत्री श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, रंजन केशरी, शशि कुशवाहा, शंभू शरण सिंह, राकेश भगत, अनन्त कुमार, नारायण साह, मनोज मंडल सहित पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें