खगड़िया : पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
महेशखूंट में भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपाध्याय भारतीय राजनीति के महान विचारक और समाज सुधारक थे। उनका...

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। महेशखूंट में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर महेशखुंट पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार ने समसपुर शक्ति केन्द्र के समसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के महान विचारक, समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उनकी पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई जाती है। उनका निधन 11 फरवरी, 1968 को हुआ था। पंडित उपाध्याय ने भारतीय समाज, संस्कृति और राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया था और उनका जीवन भारतीय राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के झंझक गांव में हुआ था। उनका वास्तविक नाम दीनानाथ उपाध्याय था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 5 तक गांव के स्कूल से प्राप्त की और बाद में कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वही जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे और उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनके द्वारा प्रस्तुत एकात्म मानववाद और अर्थव्यवस्था के सामाजिक दृष्टिकोण ने भारतीय समाज और राजनीति में गहरी छाप छोड़ी। इस मौके पर जिला मंत्री नवीन कुमार सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष अमरेन्द्र मिश्रा, अविनाश कुमार, बैलदौर विधानसभा आईटी सेल संयोजक राकेश कुमार शक्ति केन्द्र सह-प्रमुख हिमांशु चौधरी, बूथ अध्यक्ष के साथ दीपक कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।