Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihpur BJP Celebrates 163rd Birth Anniversary of Swami Vivekananda

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर विस भाजपा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती/राष्ट्रीय युवा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 13 Jan 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

बिहपुर विस भाजपा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती/राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई। विधायक ईं. शैलेंद्र की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है। मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है। उधर, नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में भी स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती मनाई गई। इस आयोजन की अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व संचालन घनश्याम कुमार ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें