Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Day Celebrated with Sports Competitions in Nirmali

सुपौल : खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

निर्मली में बिहार दिवस और जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीईओ मधुसूधन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ आरुषी शर्मा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 22 March 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

निर्मली । एक संवाददाता बिहार दिवस व जिला स्थापना दिवस पर नगर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता कार्यक्रम बीईओ मधुसूधन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ आरुषी शर्मा ने की। इस दौरान कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सीआरसीसी सह प्रधानाध्यापक संजय कुमार के देखरेख में क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता चयनित विषय युवाशक्ति बिहार की प्रगति, पेंटिंग प्रतियोगिता के विषय जल-जीवन हरियाली, लोक गीत प्रतियोगिता के विषय बिहार की संस्कृति एवं धरोहर एवं विज्ञान प्रदर्शनी आदि में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के ईशा कुमारी , रंगोली प्रतियोगिता में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के तान्या सिंह, पेंटिंग में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के जूही कुमारी को चयनित किया गया है। जिसे प्रथम पुरस्कार दिया गया हैं। बीईओ श्री सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार बिहार दिवस व जिला स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित बीडीओ ने सभी चयनित प्रतिभागी को प्रस्ति पत्र व मेडल से समानित किया गया हैं। जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर संजय कुमार, ब्रजमोहन प्रसाद, पवन कुमार पंकज, शम्भू कुमार, चंदन कुमार मंडल, विमल कुमार, सुभाष कुमार, संजीव कुमार सुमन, लक्ष्मी कुमारी, डेटा ऑपरेटर बेनिकिशोर सहित छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें