जल्द पूरा कराएं भैरवा तालाब का निर्माण कार्य : मंत्री
मेयर के निज आवास पहुंचे नगर विकास मंत्री, शहर की समस्याओं पर विचार-विमर्श खराब सड़कों

भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर के भैरवा ताला का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर रविवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने महापौर व सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ हुई मुलाकात में रणनीति बनाने को कहा। इतना ही नहीं शहर में जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने को लेकर सभी हथिया नाला की पूरी तरह उड़ाही करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
दरअसल, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल के निज आवास पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन कार्यकारिणी सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। इस क्रम में उनका वहां सम्मान किया गया। जबकि उन्होंने मेयर व सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ निगम क्षेत्र के विकास संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
शहर की मूलभूत समस्याओं पर हुई चर्चा
इस क्रम में शहर की खराब सड़कों व नाला निर्माण, पेजयल-स्वच्छता तथा प्रकाश आदि मूलभूत समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर सशक्त स्थायी समिति सदस्य संजय कुमार सिन्हा, रंजीत मंडल, निकेश कुमार, पार्षद पंकज कुमार गुप्ता, अश्विनी जोशी मोंटी, अभिषेक आनंद, बबीता देवी, कल्पना देवी, अमित कुमार ट्विंकल समेत अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।