Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरAzamnagar Three houses burnt to ashes due to fire

आजमनगर: आग लगने से तीन घर जलकर राख

आजमनगर | संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र की जोकर पंचायत के नीमतल्ला गांव में बुधवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 10 Feb 2021 11:03 PM
share Share

आजमनगर | संवाद सूत्र

प्रखंड क्षेत्र की जोकर पंचायत के नीमतल्ला गांव में बुधवार को आग लगने के कारण एक परिवार के तीन घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों की सम्पति जलने का अनुमान है। जोकर पंचायत के नीमतल्ला गांव निवासी मो. महबूब के घर अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और टोले के दो दर्जन से अधिक घरों को बचा लिया गया।

इस घटना में घर में रखे नगद, वर्तन और अनाज भी जलकर राख हो गया। सीओ को घटना की जानकारी दी गयी। सीओ अमर कुमार राय ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे की घटना है। घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच के बाद ही सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को सहायता दी जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें