अररिया: चित्रकला प्रतियोगिता: 35 लड़कियां व 22 महिलाएं हुई शामिल, हुई पुरस्कृत
फारबिसगंज, निज संवाददाता। अपने आप वुमन वर्ल्ड वाइड संस्था की ओर से महिला दिवस अपने आप वुमन वर्ल्ड वाइड संस्था की ओर से महिला दिवस के मौके पर रेड लाइट

फारबिसगंज, निज संवाददाता। अपने आप वुमन वर्ल्ड वाइड संस्था की ओर से महिला दिवस के मौके पर रेड लाइट एरिया एवं काली मेला की लड़कियों और महिलाओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 35 लड़कियां और 22 महिलाएं ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। संस्था के उत्तरी रामपुर कन्या सेंटर मे लाल बत्ती इलाके और मेला ग्राउंड की लड़कियों और महिलाओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रों की प्रदर्शनी की गई और गुरुवार को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया क यह प्रतियोगिता विगत 04 मार्च 2025 को आयोजित की गयी थी। पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे भारती सिंह, प्रिंसिपल पाठशाला , ललिता बायवाला, पूर्व संचालिका, शिशु भारती और अपने आप संस्था की संस्थापिका रुचिरा गुप्ता मौजूद थीं।इस प्रतियोगिता मे 22 महिलाएं और 35 लड़कियों ने भाग लिया । महिला वर्ग मे क्रमश: प्रथम पुरस्कार- रूपा खातून, द्वितीय पुरस्कार- रोहिणी खातून एवं तृतीय पुरस्कार झ्र गीता देवी को दिया गया क लड़कियों के वर्ग मे क्रमस: प्रथम पुरस्कार- चाँदनी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार- पुजा कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार आतिया रशीद को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया क अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया गया।
समारोह मे वक्ताओं ने महिला दिवस के महत्व और उसके आयोजन के बारे मे बताया और महिला शसक्तीकरण पर संस्था द्वार किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संस्था के कार्यक्रम प्रबन्धक प्रवीण कुमार, विज़डम कोचिंग के डाइरेक्टर रशीद जुनैद, बृद्ध कल्याण केंद्र हरीपुर के संचालक सदानंद मेहता ,संस्था की केंद्र संचालिका संजु झा, शिक्षिका हसीना खातून , सिलाई प्रशिक्षिका मधु कुमारी और अन्य 100 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां उपस्थित थी। इस मौके पर रुचिरा गुप्ता ने महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष उल्लेख करते हुए देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान और समाज में महिलाओं और खास करके लड़कियों को विकसित करने के लिए कार्य योजना की जानकारी दी । समापन प्रवीण कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।