खगड़िया : अभाविप रानीसकरपुरा नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, सत्यम राज बने नगर मंत्री
खगड़िया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानी सकरपुरा नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ। नलिन सिंह ने नई कार्यकारिणी का उद्घाटन किया, जिसमें सत्यम राज नगर मंत्री और अरुण कुमार ठाकुर नगर अध्यक्ष बने। परिषद के...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रानी सकरपुरा नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह ने पुरानी इकाई को भंग कर नयी इकाई की घोषणा की। सर्वसमिति से नगर मंत्री सत्यम राज एवं नगर अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर को बनाया गया। वही नगर सह अध्यक्ष रवि कुमार नगर सह मंत्री सुमन कुमार, केशव सिंह, कार्यालय मंत्री सोनू कुमार ,समिश पाठक,शिवम पाठक , राष्ट्रीय कला मंच के लिए पियूष पासवान, खेलो भारत के लिए गौरव पाठक को दायित्व मिला है। कार्यकारिणी सदस्य में भूषण कुमार, दीपक सिंह, जसवीर कुमार, आशीष रंजन शामिल हैं। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु एवं परिषद के अमन पाठक ने किया। वही छात्रों को संबोधित करते हुए पशुपतिनाथ उपमन्यु ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करता है। ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता है। परिषद कार्यकर्ता अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। वही अजय पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में पद नहीं दायित्व दिया जाता है, ताकि पद को लेकर कोई अहम ना हो। नए दायित्ववान कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वाह इमानदारी पूर्वक करेंगे। परिषद के अमन पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए तत्पर हो, उन्होंने नवीन दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से रानी सकरपुरा नगर में विद्यार्थी परिषद के कार्य को और विस्तार देने के लिए यह कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिमेष आनंद, रौशन कुमार ,अमन पाठक, सुमन कुमार,अजय पटेल आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।