संवाद कार्यक्रम में गांवों की विकास के लिए सुझाव दे रही महिलाएं
पेज चार की खबर पेज चार की खबर संवाद कार्यक्रम में गांवों की विकास के लिए सुझाव दे रही महिलाएं महिलाएं भारी संख्या में घर से

पेज चार की खबर संवाद कार्यक्रम में गांवों की विकास के लिए सुझाव दे रही महिलाएं महिलाएं भारी संख्या में घर से बाहर निकलकर संवाद कार्यक्रम में ले रही है भाग तीसरे दिन कैमूर जिले के नौ प्रखंडों में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम भभुआ, हिंदुस्तान संवाददाता। महिला संवाद के तीसरे दिन 20 अप्रैल को कैमूर जिले के नौ प्रखंडों भभुआ, भगवानपुर, चांद, चैनपुर, दुर्गावती, मोहनियां, कुदरा, नुआंव व रामगढ़ में जीविका के 18 ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया। कुछ महिलाओं ने सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में भी अन्य महिलाओं को जानकारी दी।जबकि कुछ महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं सुझाव को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। जिविका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहनिया प्रखंड की वंदना कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए दीदियों को बताया कि किस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मैट्रिक पास करने पर 10000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इंटरमीडिएट पास करने पर 25,000 प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। जिससे वे आगे पढ़ पायी अब उन्होंने बीए की पढ़ाई भी पूर्ण कर लिया है। वंदना ने बताई कि अब उसे 50000 की प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है, उससे वे आगे की पढ़ाई करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से उनकी माता के जीविका से जुड़ने के बाद घर में समृद्धि और ख़ुशहाली आयी है। संवाद के दौरान अन्य महिलाओं ने गांव में खेल के मैदान, पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, नाली एवं सड़क निर्माण की माँग की। फोटो-20 अप्रैल भभुआ-16 कैप्शन-जिले में आयोजित महिला संवाद में शामिल कैमूर के विभिन्न प्रखण्डो की महिलाएं मंत्री ने कहा गांव व टोलो में अंबेडकर जी का मनाया जाएगा पखवाड़ा जयंती भाजपा द्वारा शहर के एक होटल में आयोजित किया गया कार्यक्रम भभुआ,हिनदुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कैमूर इकाई द्वारा कार्यक्रम में रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा गांव और टोलो में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का पखवाड़ा जयंती मनाया जाएगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम एवं संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। मंत्री ने कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस द्वारा कितना उपेक्षित किया गया था इसकी चर्चा की गई। वहीं भाजपा द्वारा हर गांव टोलो और मोहल्ले में चौपाल कर सरकार की योजनाओं को लोगों को बताएगा, ताकि सरकार की जो भी योजनाओं से वंचित हैं। उन लोगों को जागरुक कर सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सके। मौके पर भभुआ विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, मोहनिया पूर्व विधायक निरंजन राम ,रिंकी रानी पाण्डेय,विजय चौरसिया, अरविन्द आर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, अनुराग केसरी, जितेन्द्र तिवारी, जागृति सिंह, सोना चौबे, मारकण्डे जायसवाल एवं कई लोग मौजूद रहे। फोटो परिचय 20-भभुआ-9-शहर के एक होटल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में कार्यकताओ को सम्बोधित करते मंत्री व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।