Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsUrgent Repairs Needed for Durgawati River Bridge Risk of Collapse in Rain

खतरनाक बना तेनुआं में दुर्गावती नदी पुल का दिखता छड़

कैमूर और रोहतास जिलों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दुर्गावती नदी का पुल बदहाल स्थिति में है। पुल की मरम्मत न होने पर बरसात में इसके गिरने का खतरा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मरम्मत की मांग की है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 19 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
खतरनाक बना तेनुआं में दुर्गावती नदी पुल का दिखता छड़

कैमूर व रोहतास जिलों के लोगों का होता है इस बदहाल पुल से आवागमन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात में बिगड़ सकती है पुल की सूरत (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के तेनुआ गांव के पास दुर्गावती नहीं में बना पुल बदहाल हो गया है। इस पुल में लगा सरिया दिख रहा है, जो खतरे को निमंत्रण दे रहा है। पुल के उपरी परत का सीमेंट उखड़ गया है। अब इसकी गिट्टी भी बिखरने लगी है। अगर समय रहते इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात में इसकी सूरत और बिगड़ सकती है। इस बदहाल पुल से रोहतास और कैमूर जिलों के लोगों का आवागमन होता है। यह पुल दोनों जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। अगर इसमें बड़े गड्ढे बने और आवागमन बंद हुआ तो दोनों जिलों का संपर्क भंग हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल की मरम्मत कराने के लिए विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, पर अब तक इस दिशा में पहल नहीं की जा सकी है। इस पुल से रामपुर प्रखंड के तेनुआं, शिवपुर, धवपोखर, निसिझा, रामपुर, मझिगावां, लिल्ली, सिसवार, दुबौली, थिलोई, दामोदरपुर, कुड़ारी आदि गांवों के लोग तेलारी होते हुए सासाराम जाते हैं। चेनारी प्रखंड के रेड़िया, तेलारी सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है। कुड़ारी के शेखर उपाध्याय, द्वारिका दुबे, तेनुआं के विनय सिंह, सिसवार के लक्ष्मण सिंह, निसिझा के हरिहर सिंह ने बताया कि इस पुल पर बड़ी-छोटी गाड़ियां चलती हैं। मालवाहक वाहन भी आते-जाते हैं। लग्न में बसों से बाराती भी यात्रा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में इस पुल का निर्माण हुआ था। तब से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। जब यहां पुल नहीं था, तब बरसात में उक्त गांवों के लोग नाव से नदी पार कर गंतव्य स्थानों पर आते-जाते थे। जब नदी में नाव नहीं चलती थी तब बगही होते हुए सबार के रास्ते चेनारी जाते थे और वहां से आगे की यात्रा करते थे। जब से पुल बना है, यात्रियों को सुविधा मिल रही है। लेकिन, पुल बदहाल हो जाने से खतरे की आशंका बढ़ गई है। बरसात में पुल पर भी पानी जमा हो जाता है। इसकी लंबाई 150-200 मीटर होगी। यह पुल प्रखंड मुख्यालय बेलांव से करीब 12 किमी. की दूरी पर है। इस पुल से काफी लोग आते-जाते हैं। फोटो- 19 अप्रैल भभुआ- 2 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के तेनुआं गांव के पास दुर्गावती नदी में बने पुल में दिखता सरिया व उखड़ी गिट्टी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें