Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTwo Young Men Die in Road Accidents in Chainpur Bihar

तिलक से लौट रहे रोहतास के युवक सहित दो लोगों की मौत

चैनपुर के जगरिया में दो युवकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। गोलू चौरसिया और शिवभजन बिंद की दुर्घटनाओं में हृदय विदारक घटनाएँ हुईं। दोनों मृतकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 9 May 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
तिलक से लौट रहे रोहतास के युवक सहित दो लोगों की मौत

चैनपुर के जगरिया में बस से युवक व दुर्गावती नदी स्थित भदवलिया जयपुर के पास में स्कार्पियो के धक्का से मजदूर की हुई मौत कोचस के कनक सेमरियां जाने व मोहनियां से जगरिया लौटने के दौरान लगा धक्का दोनों मृतकों के गांव के परिजन, ग्रामीण, रिश्तेदार, विधायक, सभापति पहुंचे अस्पताल (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ/चैनपुर, हि.टी.। कैमूर में 10 घंटों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कनक सेमरियां निवासी पप्पू चौरसिया का 19 वर्षीय पुत्र गोलू चौरसिया एवं भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी कैलाश प्रसाद बिंद के 34 वर्षीय मजदूर पुत्र शिवभजन बिंद शामिल हैं।

चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव के तिलक समारोह में भाग लेकर बाइक से अपने गांव लौटने के दौरान शुक्रवार की सुबह सात बजे जगरिया के पास बस के धक्का से गोलू की और मोहनियां से मजदूरी कर गोराईपुर लौटने के दौरान भदवलिया जयपुर के पास गुरुवार की रात नौ बजे स्कार्पियो के धक्का से शिवभजन की मौत हो गई। सदर अस्पताल में मिले गोराईपुर के रामभजन बिंद ने बताया कि दोनों भाई मोहनियां से मजदूरी कर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। भदवलिया जयपुर के पास वह पेशाब करने लगा। उसका भाई शिवभजन थोड़ी दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान भभुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने शिवभजन को जोरदार धक्का मारते हुए भाग गया। वह वहीं सड़क पर गिरकर छंटपटा रहा था। हमलोग उसे इलाज कराने के लिए मोहनियां ले जाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को लेकर गांव पर चले गए। शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल लेकर आए हैं। उधर, बिउर के उपमुखिया विजय चौरसिया ने बताया कि गुरुवार की रात उनके चचेरे भाई विवेक चौरसिया का तिलक आया था, जिसमें भाग लेने गोलू आया था। गोलू विवेक की मौसी के लड़का का साला था। शुक्रवार को वह बाइक अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान जगरिया के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलावस्था में उसे चैनपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद वहां के चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। डीपीएम ऋषिकेष जायसवाल व अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने शवों को पीड़ित परिजनों के घर भिजवाया। चार बहनों का एकलौता भाई था गोलू चैनपुर के जगरिया में हुई दुर्घटना में मारा गया गोलू अपनी चार बहनों का एकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो गई है और दो की करनी है। गोलू भी कुंआरा था। सदर अस्पताल में मृतक की मां कलावती देवी, रिश्तेदार की महिलाएं दहाड़ मारकर रो रही थीं। काफी लोगों की भीड़ जुटी थी। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर भभुआ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार व सब इंस्पेक्टर वर्षा रानी ने सदर अस्पताल में डॉ. विनय कुमार तिवारी से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शिवभजन की मजदूरी से चलता था खर्च गोराईपुर के शिवभजन की मजदूरी से उसके परिवार का खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद पत्नी मिंता देवी के कंधों पर यह जिम्मेदारी आ गई। समाजसेवी अक्षय कुशवाहा ने बताया कि उसके तीन बेटे सात वर्षीय करण कुमार, पांच वर्षीय गोलू कुमार व तीन वर्षीय अरुण कुमार हैं। सभी पढ़ते हैं। शिवभजन के सभी पांच भाई अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश को लेकर ग्रामीण कई तरह की बातें कर रहे थे। विधायक व सभापति ने दी सांत्वना दो लोगों की सड़क दुर्घटना व एक किशोरी की तालाब में डूबने से हुई मौत की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे विधायक भरत बिंद, नगर परिषद के सभापति विकास तिवारी, मुखिया सुग्रीव पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुभाष बिंद, जदयू के अजय सिंह ने बारी-बारी से पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और जिला प्रशासन से शीघ्र सहायता राशि दिलवाने की मांग की। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के घर गोराईपुर व अखलासपुर में कोहराम मचा है। फोटो- 09 मई भभुआ- 3 कैप्शन- सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में रोते बिलखते कनक सेमरियां के मृतक के परिजन। फोटो- 09 मई भभुआ- 4 कैप्शन- सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में गोराईपुर के मृतक के परिजन से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें