Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTragic Death of Police Officer in Betia Sparks Outrage in Radhubirgarh

बेतिया में जवान की मौत के बाद रधुबीर गढ़ में मचा कोहराम

पटना डेस्क के लिए पटना डेस्क के लिए बेतिया में जवान की मौत के बाद रधुबीर गढ़ में मचा कोहराम चैनपुर थानाध्यक्ष की सूचना पर

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 20 April 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
बेतिया में जवान की मौत के बाद रधुबीर गढ़ में मचा कोहराम

पटना डेस्क के लिए बेतिया में जवान की मौत के बाद रधुबीर गढ़ में मचा कोहराम चैनपुर थानाध्यक्ष की सूचना पर वेतिया के लिए रवाना हुए पीड़ित परिजन शव लेकर लौटने का इंतजार कर रहे गांव के ग्रामीण व रिस्तेदार चैनपुर,एक संवाददाता। बेतिया पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस जवान की गोली मार हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही रधुबीरगढ़ गांव में रविवार को कोहराम मच गया। मृतक 25वर्षीय जवान सोनु राम जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रधुबीरगढ़ गांव के नक्कु राम का पुत्र बताया गया है। एसपी हरिमोहन शुक्ला के माध्यम मिली सूचना के आधार पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने मृतक के परिजनो को इस घटना की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिजनो को वेतिया भेजवा दिया गया हें,इधर इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक की घर की महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। उनके रोने की आवाज सुन ग्रामीण ,उनके दरवाजे की ओर दौड़े,महिलाएं भी पहुंची। वह उन्हें ढ़ाढ़स बंधा रही थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नाते रिस्तेदार भी मृतक के घर रोते बिलखते पहुंचने लगे है। दरवाजे पर ग्रामीणो की भीड़ लगी हुई है,वह शव लेकर परिजनो को लौटने का इंतजार कर रहे है। सूचना पर सोनु का बड़ा ीााई मनीष राम शव को लेने के लिए बेतिया गया है। रविवार को ग्यारह बजे रात तक शव गांव पहुंचने की आशंका जतायी है। सोनु की पत्नी फारेस्टर है। मृतक सोनु को वीते 2013में नौकरी मिली थी। वीते 2019में शादी हुई थी,जिसे दो पुत्री है। ग्रामीणो ने बताया कि सोनु राम काफी मिलनसार व्यक्ति था। छुट्ी या फिर पर्व त्योहार में जब भी आता था, वह मिलकर ग्रामीणो का हालचाल लेता था। कभी कभी गांव की चौपाल पर समस्याओ पर होने वाली चर्चाओ में भी भाग लेता था। ज्ञात हो कि बेतिया में आरा के जवान ने सोनु कुमार को बारह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इंसास राइफल से बारह गोलियां दागी गया है,सूचना पर पहुंचे एसपी व डीएसपी ने गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें