Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSerious Injuries in Bhabhua Tempo Overturns Four Hospitalized

अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल

पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 9 March 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल

पेज तीन की खबर अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया भभुआ मोहनियां मुख्य पथ पर मरिचांव गेट के पास हुई घटना भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ मोहनियां मुख्य पथ पर मरिचांव गेट के पास अनियंत्रित टेंपो के पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल भभुआ थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी सुबाष सिंह की पुत्री रुचि कुमारी, स्व. बद्री सिंह के पुत्र विजय सिंह , मराछू सिंह के पुत्र सत्यजीत सिंह व विजय सिंह की पत्नी गंगोत्री देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने गांव से टेंपो में सवार होकर भभुआ के लिए आ रहे थे। तभी मरिचांव गेट के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। जिस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। फोटो परिचय 9-भभुआ-16-घायलो का सदर अस्पताल में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा किया जा रहा इलाज 136.725 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,कार जब्त भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर ब्लॉक के आगे से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 136.725 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार जब्त किया है। यह घटना शनिवार की देर शाम लगभग 8.30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार धंधेबाज भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर वार्ड 10 निवासी शिव नोनिया के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताया जाता है। उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर यूपी से आ रहे एक कार को रुकवा कर जांच किया गया, तो कार में छुपा कर 136.725 लीटर अंग्रेजी शराब को लेकर जा रहा था। तभी उत्पाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वही उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शराब सेवन में सबार गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार भभुआ। जिले के करमचट थाना की पुलिस ने शराब सेवन के मामले में सबार गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी के पुत्र रॉकी साहनी बताया जाता है। करमचट थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि करमचट थाना की पुलिस गस्ती में निकली हुई थी, तभी एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जहां पीएचसी अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हि.प्र. एक शराबी को न्यायालय भेजा गया रामपुर । करमचट थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक शराबी को शनिवार को देर शाम गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सबार गांव के रांकी साहनी बताया जाता है। जिस पर मद्दपान अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया । ए.स. 11 माह से सोलर लाइट खराब रामपुर । बेलांव पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में सोलर लाइट पंचायत मद से लगाया गया है। लाइट करीब 11 माह से खराब पड़ा हुआ है। इस स्थिति में शाम होते ही गली में अंधेरा पसर जाता है। इस बात कि जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार मुखिया व विभागीय पदाधिकारी से कहा गया। इसके बाद भी नहीं बनवाया जा रहा है। इस स्थिति में उक्त लाइट एक शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। ए.स. भक्त जिस रूप में चाहे उस रुप में भगवान मिलते हैं रामपुर, एक संवाददाता। अगर भक्त भगवान से प्रेम कर ले तो उसे डर नहीं होता है। क्यों कि मृत्यु तो शरीर की होती है आत्मा नहीं। क्योंकि आत्मा तो अमर है। अगर भक्त सच्चे मन से भगवान से प्रेम कर ले तो उससे उसका कल्याण होता है। भक्त जिस रूप में चाहे उस रुप में भगवान मिलते हैं। उक्त बातें बहेरी में चल रहे सात दिवसीय संगीत मय भागवत कथा के दौरान चौथे दिन रविवार को कथा वाचक श्रीधर शास्त्री ने कहा। यह भी कहा कि ज्ञान गुरु कई बना सकते हैं, पर जीवन में कुल गुरु और पुरोहित नहीं छोड़ना चाहिए। यह शास्त्र का नियम है। उस स्थिति में बदल सकते हैं जब गुरु और पुरोहित अपाहिज,ब्यभिचारी हो गया है। इस दुनिया में नहीं है। उस स्थिति में उसके परिवार में से ही किसी को गुरु या पुरोहित मान लेना चाहिए। इस प्रकार बहेरी में भागवत रुपी बह रही गंगा में श्रोता डुबकी लगा रहे हैं। मौके पर विद्यार्थी दुबे, मथुरा दुबे, सहित हजारों श्रोता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।