फरार आरोपी महिला के घर पर इस्तेहार चिपकाया
पेज चार की खबर पेज चार की खबर फरार आरोपी महिला के घर पर इस्तेहार चिपकाया रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाने की पुलिस ने

पेज चार की खबर फरार आरोपी महिला के घर पर इस्तेहार चिपकाया रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाने की पुलिस ने शनिवार को हुडरी गांव में आरोपी महिला के दरवाजे पर इस्तेहर चिपकाया गया है। महिला आरोपी कई माह से फरार चल रही है। इस बात कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ललिता देवी पर दहेज प्रथा का सासाराम न्यायालय में मुकदमा दर्ज है। तब से वह फरार चल रही है। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट के निर्देश पर आरोपी महिला के दरवाजे पर इस्तेहर चिपकाया गया है। इसके बाद भी उपस्थित नहीं होती है तो कोर्ट के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
धान के बिचड़ा डालने के लिए खेत तैयार करने में जुटे किसान रामपुर, एक संवाददाता। धान का बिचड़ा डालने का किसानों के लिए 25 मई से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाता है। इस नक्षत्र में हर किसान धान का बिचड़ा डालना चाहते हैं। इसलिए अभी से ही खेत की सिंचाई मोटर व डिजल पंप चला कर कर रहे हैं। ताकि खेतों में घास पात उग जा सके। इसके बाद उसका जोताई कर खेत तैयार कर रहे हैं। क्योंकि जैसे ही रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा वैसे ही खेत में पानी भर कर धान का बिचडा डाल देंगे। बाइक व पिकअप के टक्कर में लैब टेक्नीशियन घायल रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बेलांव बगही पथ पर शुक्रवार को अकोढ़ी गांव के पास बाइक व पिकअप के बीच टक्कर हो गया। जिससे लैब टेक्नीशियन अश्विनी पटेल घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों के मदद से पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर रमेश कुमार व जीएन एम शिव शंकर कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार छुट्टी दे दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल टेक्नीशियन अपने निवास स्थान भभुआ से बाइक से उक्त पथ से होकर रोहतास जिला के चेनारी पीएचसी डियूटी जाने के दौरान उक्त घटना हो गई। जिससे घायल हो गए । अभियान चला कर 64 हैंडपंप का मरम्मत किया गया रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में बेकार पड़े हैंडपंप का मरम्मत पीएचईडी द्वारा अभियान चला कर किया जा रहा है। जिसके तहत 64 हैंडपंप का मरम्मत किया गया है। इस बात कि जानकारी देते हुए पीएचईडी के कनीय अभियंता निरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुल 1052 हैंडपंप का संख्या है। इसमें से करीब एक सौ हैंडपंप खराब की सुची प्राप्त हुआ है। जिसमें से 64 हैंडपंप का मरम्मत अब तक किया गया है। शेष बेकार पड़े हैंडपंप का मरम्मत करा दिया जाएगा। आग से कई पौधे झुलसे रामपुर एक संवाददाता। स्थानीय बेलांव भभुआ पथ के दोनों ओर वन विभाग द्वारा सैकड़ों पौधा लगाएं गए हैं। इनमें से निरबिसपुर गांव के पास आग से कई पौधा झुलस गया है। आग लगने का कारण खेतों में गेहूं की डंठल जलाने के दौरान आग की लपट इन पौधों के पास आ गई। जिससे कई पौधा झुलस गया है। जब की कृषि विभाग द्वारा गांव गांव में जागरूकता अभियान चला कर खेतों में अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जाता है। क्योंकि ऐसा करने से किसानों को नुकसान होता है। इसके बाद भी खेतों में फसल अवशेष जलाने से बाज किसान नहीं आ रहे हैं। जब की फसल अवशेष जलाने से किसानों के मित्र किट मर जाते हैं। वही वातावरण दुषित होने के साथ साथ पार्यावरण भी प्रभावित होता है। वैसे इन पौधों में हरियाली लाने के लिए टैंक के माध्यम से वन विभाग द्वारा सिंचाई किया जा रहा है। बारिश से पहले बेलांव में नाली का सफाई होना है जरूरी रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बेलांव बाजार में बने नाली कचरा से भरा पड़ा है। जिससे गंदा पानी का निकासी समुचित नहीं होता है। इस स्थिति में जगह जगह गंदा पानी जमा रहता है। अगर बारिश से पहले नाली का सफाई प्रखंड प्रशासन द्वारा सफाई कराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कराया गया तो आसपास के दुकानों के बाहर व अंदर गंदा पानी पसर जाएगा। जिससे सम्बंधित दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। जिला परिषद की भूमि में जल्द ही बनेगा नाली रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बेलांव बाजार में जिला परिषद की भूमि पर विभाग द्वारा कमरा तैयार कराया जा रहा है। इस स्थिति में घरों से निकलने वाली गंदा व बारिश के पानी का निकासी नहीं हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए उसके पीछे जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। ताकि की घरों से निकलने वाले गंदा व बारिश का पानी का निकासी हो सके। अगर समय से नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाएगा। विभागीय अभियंता ने बताया कि इस प्रकार के समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही नाली बनवाया जाएगा। ताकि बारिश के पानी का निकासी हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।