Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsNavratri Kanya Poojan Celebrated with Havan and Prasad Distribution at Aghad Ashram

नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया

पेज चार की खबर पेज चार की खबर नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया प्रखण्ड के जिगिना स्थित औघड़

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 6 April 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया

पेज चार की खबर नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया प्रखण्ड के जिगिना स्थित औघड़ की मड़ई आश्रम पर कन्याओ को प्रसाद ग्रहण कराया चांद,एक सवंाददाता। प्रखण्ड के जिगिना स्थित औघड़ की मड़ई आश्रम में नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यूपी बार्डर स्थित यूपी व बिहार की श्रद्धालु महिलाएं आश्रम में आकर पहले मंदिर में दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात् दर्जनों की संख्या में पहुंची छोटी-छोटी बच्चियों को सजाया। पैरों में महावर लगाया और सिरों पर चुनरीं ओंढाई। उसके बाद सभी कन्याओं को आसन लगें पंक्ति में बड़े आदर से बैठाकर आश्रम में बने प्रसाद और फलों को पत्तल में परोसकर जयकारे लगने के साथ ही खिलाना शुरू किया। साथ ही आश्रम स्थित पंडाल जुटी महिलाएं देवी गीत गा रही थीं। साथ ही आश्रम में जुटी श्रद्धालु महिलाएं जो अपने-अपने साथ मिठाईयां ले आई थी,उसे कन्याओं को खिलानें पत्तलों में परोस कर उनसे खानें की आग्रह कर रही थीं। कन्याओं के प्रसाद ग्रहण करने के बाद आश्रम आए महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें खिचड़ी,छोला, पूड़ी और खीर बतौर प्रसाद परोसें गये थे। इस अवसर पर व्यवस्थापक मंडल में राजेन्द्र जी,रंगु सिंह, बबलू सिंह,ददन सिंह इत्यादि के अलावा राधेश्याम सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह सहित सैकड़ों भक्त गण भाग लिए हुए थे। फोटो परिचय 6-भभुआ-8-प्रखण्ड के जिगिना स्थित औघड़ की मड़ई आश्रम पर नवरात्र के अंतिम दिन हवन,पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया प्रखंड में परंपरागत ढंग से घरों में की गई माता पूजा भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी की रात महिलाओं द्वारा घरों में माता पूजा परंपरागत ढंग से की गई। इस अवसर पर घरों की साफ सफाई कर रात में मिट्टी के बने कलश में पानी भरकर स्थापित किया गया। उसके उपर ढकनी में चना रखकर कलश में सिरीजना पहना कर कलशा के उपर दीप रख कर पारम्परिक देवी गीतो के बीच दाल की पुडी बखीर का प्रसाद चढ़ा माता पूजा की गई। जिससे गांव के घरों में देवी गीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। रात में भोर होते ही महिलाओं द्वारा घरों में नवरात्र के दौरान नौ दिवसीय आगमन के बाद भक्ति गीत के साथ विदाई दी गई। महिलाओं ने बताया कि माता रानी एक जगता देवी है। जिनकी घर घर में सावन और चैत्र नवरात्र में पूजा की जाती। माता रानी की कृपा से भक्तों की रक्षा होती है। सभी तरह के दुख संकट दूर होता है। भगवानपुर में सनातनियों ने धूमधाम से निकाली रामनवमी की शोभायात्रा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को सनातनियों द्वारा धूमधाम से रामनवमी पर्व के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। लोगों द्वारा भगवा रंग के झंडे के साथ काफी लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ जी मंदिर से की गई,जो खिरी गांव के बुद्ध स्थल पर पहुंचकर भभुआ अधौरा मुख्य सड़क से टोडी गांव के राधाखांड गेट का भ्रमण कर गांव के गलियों से होकर पुन: जगन्नाथ जी मंदिर के पास आकर संपन्न हो गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की भी गश्ती जारी रही। शोभायात्रा में सनातन धर्म के सभी वर्गों के नवयुवक शामिल थे। जिसमें पिछड़े और दलित समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उधर प्रखंड के पढौती पंचायत के गोबरछ गांव में भी रामनवमी पर्व पर श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पढौती सहित कई गांवों के सनातनियों ने भगवा झंडे और जय श्री राम के जयघोष के साथ भाग लिया। जिसमें विभिन्न वर्गों के नवयुवको की संख्या अधिक देखी गई। शोभायात्रा गांव और सड़क मार्ग पर भ्रमण करने के बाद सम्पन्न हुआ। आगामी सात अप्रैल को आयोजित होगा कृषि कैंप भगवानपुर। प्रखंड के भगवानपुर और टोडी पंचायत भवन पर आगामी सात अप्रैल को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का कैंप आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से आयोजित होने वाले इस कैंप में पीएम किसान के लाभार्थियों का फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड कृषि विभाग के संबंध शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए भगवानपुर प्रखंड का भगवानपुर और टोडी दो गांव को सबसे पहले चयन किया गया है। ए.स. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का मनाया 46 वां स्थापना दिवस भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने पार्टी की 46 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं राजनाथ कश्यप, अरुण कुमार अग्रवाल, रामेश्वर तिवारी, चितरंजन कुमार सहित अन्य ने कहा कि आज से 46 वर्ष पहले स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। जबकि इसके पहले यह पार्टी जनसंघ के नाम से जाना जाता था। इसका जन्म तब हुआ । जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार में जनसंघ का विलय हो गया था। सरकार टूटने के बाद जनता पार्टी से अलग हुए जनसंघ का नाम बदलकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। ए.स.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें