धार्मिक न्यास ने मुंडेश्वरी में की रुद्राभिषेक पूजा
भगवानपुर में महाशिवरात्रि पर मां मुंडेश्वरी के प्राचीन मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ और...

भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीनतम मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की रुद्राभिषेक पूजा मंदिर के पुजारियों और धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई, जिसमें धार्मिक न्यास समिति के प्रबंधक संजीव कुमार, अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण भी मौजूद थे। मंदिर को फूल-पत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मां मुंडेश्वरी मंदिर में महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन किए। सबसे अधिक रोहतास के गुप्ताधाम में दर्शन कर यूपी के चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। फोटो- 26 फरवरी भभुआ- 5 कैप्शन- महाशिवरात्रि पर मुंडेश्वरी में महामंडलेश्वर महादेव में बुधवार को रूद्राभिषेक करते धार्मिक न्यास समिति के सचिव व अन्य। प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर मुंडेश्वरी के चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव सहित कई प्राचीन शिवालयों उमापुर के हजारिया शिवलिंग मंदिर, उमापुर के बुढ़वा महादेव मंदिर, सुंदरी गांव के सुंदरगढ़ शिवलिंग मंदिर, जैतपुर कला के बुढ़वा महादेव मंदिर, टोड़ी गांव के झारखंडी महादेव मंदिर में काफी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोले शंकर का दर्शन-पूजन किया। महाशिवरात्रि पर अखंड मानस पाठ आयोजित भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित हरसूवंशी महादेव मंदिर और हाई स्कूल परिसर के शिव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वनाथ मम नाथ पुरारी त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी के मंत्र से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवालय में काफी संख्या में महिला-पुरुष पूजा के पात्रों में कचरी, बेल पत्र, मदार का फूल, अबीर, धूपबत्ती, गंगाजल आदि पूजा के सामान के साथ पहुंचकर शिव-पार्वती का दर्शन पूजन किए। पढ़ौती व टोड़ी में दंगल प्रतियोगिता आयोजित भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर प्रखंड के पढ़ौती शिवमंदिर और टोड़ी के झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कई जगहों के पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच की कला का प्रदर्शन किया। विजेता को इनाम व उपविजेता पहलवानों को लूंगी व गमछा दिए गए। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन दोनों गांवों के ग्रामीणों ने किया। चैनपुर, शाहपुर, अधौरा, चकिया व स्थानीय प्रखंड के विभिन्न गांव के पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। प्रखंड के मेहंदवार, गोबरक्ष, पढ़ौती, भैरोपुर, बल्लीपुर आदि गांवों के सैकड़ों लोग मेला देखने के लिए पहुंचे थे। भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीनतम मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की रुद्राभिषेक पूजा मंदिर के पुजारियों और धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई, जिसमें धार्मिक न्यास समिति के प्रबंधक संजीव कुमार, अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण भी मौजूद थे। मंदिर को फूल-पत्ती से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मां मुंडेश्वरी मंदिर में महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन किए। सबसे अधिक रोहतास के गुप्ताधाम में दर्शन कर यूपी के चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। फोटो- 26 फरवरी भभुआ- 5 कैप्शन- महाशिवरात्रि पर मुंडेश्वरी में महामंडलेश्वर महादेव में बुधवार को रूद्राभिषेक करते धार्मिक न्यास समिति के सचिव व अन्य। प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर मुंडेश्वरी के चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव सहित कई प्राचीन शिवालयों उमापुर के हजारिया शिवलिंग मंदिर, उमापुर के बुढ़वा महादेव मंदिर, सुंदरी गांव के सुंदरगढ़ शिवलिंग मंदिर, जैतपुर कला के बुढ़वा महादेव मंदिर, टोड़ी गांव के झारखंडी महादेव मंदिर में काफी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोले शंकर का दर्शन-पूजन किया। महाशिवरात्रि पर अखंड मानस पाठ आयोजित भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित हरसूवंशी महादेव मंदिर और हाई स्कूल परिसर के शिव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वनाथ मम नाथ पुरारी त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी के मंत्र से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवालय में काफी संख्या में महिला-पुरुष पूजा के पात्रों में कचरी, बेल पत्र, मदार का फूल, अबीर, धूपबत्ती, गंगाजल आदि पूजा के सामान के साथ पहुंचकर शिव-पार्वती का दर्शन पूजन किए। पढ़ौती व टोड़ी में दंगल प्रतियोगिता आयोजित भगवानपुर। महाशिवरात्रि पर प्रखंड के पढ़ौती शिवमंदिर और टोड़ी के झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कई जगहों के पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच की कला का प्रदर्शन किया। विजेता को इनाम व उपविजेता पहलवानों को लूंगी व गमछा दिए गए। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन दोनों गांवों के ग्रामीणों ने किया। चैनपुर, शाहपुर, अधौरा, चकिया व स्थानीय प्रखंड के विभिन्न गांव के पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। प्रखंड के मेहंदवार, गोबरक्ष, पढ़ौती, भैरोपुर, बल्लीपुर आदि गांवों के सैकड़ों लोग मेला देखने के लिए पहुंचे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।