Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMahashivratri Mela Inaugurated at Badwa Hill 30 000 Devotees Gather

महाशिवरात्रि पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर बड़वा पहाड़ी पर 45 वर्षों से लग रहा मेला जिला पार्षद द्वारा उद्घाटन किया गया। इस बार 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। सुरक्षा के लिए पुलिस और वोलेंटियर तैनात...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआWed, 26 Feb 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर बड़वा पहाड़ी पर 45 वर्षों से लगते आ रहा है मेला मेले का उद्घाटन जिला पार्षद ने किया, वोलेंटियर व पुलिस थी तैनात (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में महाशिवरात्री का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में पूजा-पाठ व जलाभिषेक किया गया। सबसे अधिक भीड़ बड़वा पहाड़ी शिव मंदिर में लगी थी, जहां 30 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर शिव मंदिर कमेटी के वोलेंटियर व बेलांव थाने की पुलिस मुस्तैद रही। मंदिर की बैरिकेडिंग की गई थी। मेले का उद्घाटन जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया। मंदिर के पुजारी बग्गी प्रसाद ने बताया कि मंदिर का निर्माण नौहट्टा गांव के भइया सिंह ने अपने खर्च से करीब 80 वर्ष पूर्व कराया था। यहां करीब 45 वर्षों से महाशिवरात्रि पर मेला लगते आ रहा है। दूसरे प्रखंड व जिला से भी श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों की आर्थिक मदद व पारिश्रमिक बल पर कुआं व पोखरा की खुदाई कराई गई है। पहाड़ के पत्थर को हटाकर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। मंदिर की देखरेख करने के लिए कमेटी बनाई गई है। दान में मिले पैसे से ही मंदिर का विकास किया जाता है। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, हरिशचंद्र प्रजापति, धर्मपाल कुशवाहा आदि का सराहनीय योगदान रहा। फोटो- 26 फरवरी भभुआ- 14 कैप्शन- रामपुर प्रखंड की बड़वा पहाड़ी पर महाशिवरात्रि को ले लगे मेले का उद्घाटन करते जिला पार्षद व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें