Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsKudari Village Faces Waterlogging Crisis Due to Lack of Drainage Construction

कुड़ारी मुख्य गली में नाली निर्माण नहीं होने से गली में होता हैं जलजमाव

बोले भभुआ,बोले भभुआ, कुड़ारी मुख्य गली में नाली निर्माण नहीं होने से गली में होता हैं जलजमाव बरसात के दिनो में बदहाल गली

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 6 April 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
कुड़ारी मुख्य गली में नाली निर्माण नहीं होने से गली में होता हैं जलजमाव

बोले भभुआ, कुड़ारी मुख्य गली में नाली निर्माण नहीं होने से गली में होता हैं जलजमाव बरसात के दिनो में बदहाल गली से घरो तक पहुंचना काफी कष्टकारक हो जाता हैं पंचायत स्तर से नियुक्त स्वच्छता कर्मियों द्वारा नही किया जाता हैं गली की सफाई रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर पूर्वी भाग में कुडारी गांव है। इस प्रखंड क्षेत्र का आखिरी गांव है, जो दुर्गावती नदी के तट पर बसा हुआ है। इस गांव के नाम पर ही कुडारी पंचायत बना हुआ है। इसके बाद भी इस गांव के मुख्य गली में नाली का निर्माण जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं कराया गया है। इस स्थिति में गांव के कई घरों से निकलने वाली गंदा पानी कच्ची नाली में जाता है। इसमें से ओवर फ्लो होकर मुख्य गली के मार्ग पर गंदा पानी जमा होता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। जबकि इस गली में नाली निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाया गया है। इसके बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुख्य गली में गंदा पानी का जलजमाव नासुर बन गया है। गर्मी के दिनों में कम जब की अन्य दिनों में जलजमाव अधिक होती है। जलजमाव इस गांव के मुख्य गली मार्ग पर रहने से गढ बन गया है। जिससे होकर आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं व वृद्ध लोगों को होती है। कई बार तो अनजान बाइक चालक इस पथ में गढ बन जाने से गिर कर चोटिल भी हो गए हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया है। इसके बाद भी किसी के द्वारा इस समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। अब थाक हार कर किसी से कहना ही बंद कर दिया गया है। ग्रामीण शेखर उपाध्याय,खलिल अंसारी ने बताया कि इस मुख्य मार्ग से निसिझा, रामपुर, पाली,तेनुआ, धवपोखर सहित कई गांव के लोगों का आना जाना है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होता है। जबकि मुख्य गली में नाली निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारी से करीब छह माह पूर्व मिल कर गुहार लगाया था। आश्वासन भी मिला पर समस्या को दूर नहीं किया गया। पंचायत स्तर से स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों को गांव की गली व नाली की सफाई के लिए बहाल किया गया है। लेकिन स्वच्छता कर्मियो द्वारा नाली व गली की सफाई नहीं किया जाता है। जिसके कारण सफाई के अभाव में जर्जर नाली प गली कचरा से भरा पड़ा है। कुड़ारी गांव की गली व नाली की समुचित सफाई नही किए जाने से सड़ी हुई गंदगी से बदबु निकलती है,जिससे संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। एैसी स्थिति में ग्रामीणो को गली व नाली में फैली गंदगी से परेशानी हो रही है। ए.स. गुहार लगाने के बाद भी नाली का नहीं कराया गया निर्माण रामपुर, एक संवाददाता। कुडारी गांव के मुख्य गली में नाली निर्माण कराने के लिए कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व सम्बंधित अधिकारियों से गुहार लगाया। इसके बाद भी नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जिसका परिणाम की करीब एक दर्जन घर से निकले गंदा पानी जर्जर नाली में गिरता है। जहां ओवर फ्लो होकर पानी मुख्य मार्ग पर जमा होता है। जिससे ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। सबसे अधिक बच्चों, वृद्ध और महिलाओं को होती है। बारिश के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत नली गली का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए सरकार द्वारा पैसा भी मुहैया कराया जाता है। इसके बाद भी सम्बंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। अगर नाली का निर्माण हो जाता है तो गंदा पानी का निकासी हो जाएगा। जिससे मुख्य मार्ग पर जामा गंदा पानी से निजात मिलेगी। फोटो परिचय 6-भभुआ-01-प्रखंड के कुडारी मुख्य मार्ग में नाली निर्माण नहीं होने से गली में जलजमाव कोट कुड़ारी गांव की गली में नाली निर्माण नही कराए जाने से बराबर गंदे पानी का जलजमाव रहता हैं। जिसके कारण ग्रामीणो को अपने घर तक आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कौसर अंसारी गांव की गली में नाली निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियो व स्थानीय प्रखण्ड के अफसरो से कई बार शिकायत की गयी ,लेकिन आश्वासन के सिवा अब तक समस्या का निदान नही हुआ,जिससे परेशानी हो रही हैं। सरोज पासवान रामपुर प्रखण्ड के कुड़ारी गांव की गली की सफाई पंचायत स्तर से भी नही करायी जाती हैं,जिसके कारण गली में जलजमाव के अलावे गंदगी फैली रहती है,जिससे ग्रामीणो को आने जाने में काफी दिक्कत होती हैं। रामजीत बैठा बरसात के दिनो में कुड़ारी गांव की गली से घरो तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। गली में गंदे पानी का जलजमाव से होने के कारण ग्रामीणो को घरो तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सोहराब साह रामपुर प्रखण्ड के कुड़ारी पंचायत का कुड़ारी गांव के लोगो बदहाल व्यवस्था में रहने को मजबुर है। पंचायत का मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी गांव की गली की समस्या का निदान कराने में आगे नही आ रहा है। अनिल प्रजापति कुडारी पंचायत में कुड़ारी गांव के गली में बराबर जलजमाव रहता है,ग्रामीण गली में हो रहे जलजमाव की समस्या से ग्रसित है। ग्रामीण लोगा अपनी समस्या को खुद ब खुद निदान कर रहे है। धनजी चन्द्रबंशी कुड़ारी गांव के गली में हो रहे जलजमाव की समस्या का निदान नही हुआ तो पंचायत व प्रखण्ड मुख्यालय पर ग्रामीण घरना देते हुए बीडीओ से इसकी शिकायत करेगे। गली में नाली निर्माण के लिए अफसरो को आवेदन दिया गया हैं। संजय कुमार सिंह पंचायत व विधानसभा चुनाव के दौरान वोट लेने के लिए प्रत्याशी गांव गांव आकर गली गली घुमकर सभी ग्रामीण समस्याओ का निदान कराने का आश्वासन देते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव में नही आते हैं। मंजय कुमार ​ बोले भभुआ, दो जिलों को जोड़ने वाली पुलिया का दिखाई दे रहा लोहे की सरिया पुलिया के उपरी भाग में पानी जमा होने से लोहे की सरिया में लगते हैं जंग लोगो का कहना है कि विभागीय अफसरो को इस पुलिया के उपरी भाग का मरम्मत करा देना चाहिए रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग में दुर्गावती नदी बहती है। उस नदी के दोनो किनारो से कैमूर व रोहतास जिला का बंटवारा हुआ है। इस नदी के पूर्व भाग में रोहतास व पश्चिम भाग में कैमूर जिला अवस्थित है। इस नदी में पुलिया का निर्माण कराया गया है। जिसके नीचे में दुर्गावती नदी बहती है। वही बीच में सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर निकली हुई है। पुलिया के उपरी सतह से आम लोगों का आवागमन है। इस पुलिया के उपरी भाग में गिट्टी उभर गया है। जिससे गढ़ बन गया है। जहां जहां गढ़्ा बना हुआ है । वहां वहां पुलिया में लगा लोहे का सरिया दिखाई दे रहा है। जिसमें बारिस के दौरान पानी जमा होता है। पानी जमा होने से पुलिया में रिसाव होने लगता है। जिससे पुलिया कमजोर हो रहा है। वही पानी जमा होने से सरिया में जंग लगते हैं। सबार के बंट्टी कुमार, सुरेश पासवान ने बताया कि इस पुलिया में जहां जहां गढ़्ा है वहां वहां सरिया दिखाई दे रहा है। इन गढ़्ा में बारिश का पानी जमा होने से सरिया में जंग लग रहा है। इसके अलावा दिखाई दे रहा सरिया में फंस कर टायर खराब होने का डर बना रहता है। विभागीय पदाधिकारी को चाहिए कि इस पुलिया के उपरी भाग का मरम्मत करा देना चाहिए। जिससे इस प्रकार के समस्या से निजात मिलेगी। वही पुलिया में मजबुती आएगा। जानकार सूत्रों ने बताया कि इस पुलिया के उपरी भाग के मरम्मत करवाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा वरीय पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिया के उपरी भाग का मरम्मत कराया जाएगा। लोहे की सरिया में वाहनो का फंसता हैं टायर रामपुर। रामपुर प्रखण्ड के दुर्गावती नदी में पुलिया का निर्माण कराया गया है। जिसके नीचे में दुर्गावती नदी बहती है। पुलिया के नीचे सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर निकली हुई है। पुलिया के उपरी सतह से आम लोगों का आवागमन होता है। पुलिया में निकले लोहेे की सरिया से वाहनो का चक्का फंस कर दुघर्टना होने की आशंका बढ़ जाती हैं। पुलिया से निकले लोहे की सरिया में दो पहिया वाहन व चार चक्का दुघर्टना होने की स्थिति में हो जाती है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए आस पास के लोगो ने पंचायत प्रतिनिधि व प्रखण्ड के वरीय अफसरो से शिकायत किया लेकिन आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नही मिला। जिसके कारण समस्या जस की तश रह गयी। ए.स. फोटो परिचय 6-भभुआ-02-दो जिलो को जोड़ने वाली सबार दुर्गावती नदी में बने पुलिया में बने गढ़ व दिखाई दे रहा लोहे का सरिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें