Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsIntense Heatwave Strikes Kaimur District as Temperatures Soar to 37 C

उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान

​पेज चार की लीड खबरपेज चार की लीड खबर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान कैमूर जिले में तीन चार दिन पूर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 11 May 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान

पेज चार की लीड खबर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान कैमूर जिले में तीन चार दिन पूर्व आंधी पानी के कारण सुहाना लग रहा था मौसम दोपहर के समय पेड़ों की छांव में बैठकर धूप व गर्मी से राहत पाते देखें गए लोग भभुआ, हिंदुस्तान संवाददाता। आसमान में निकल रही तिखी धूप व बादल के बीच चल रहे लुकाछिपी की खेल के साथ उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तीन-चार दिन पहले आयी तेज आंधी व हल्की बारिश से मौसम सामान्य लग रहा था। तेज रफ्तार से चल रही पुरवा हवा से लोगों को धूप व गर्मी से राहत मिल रही थी।

रविवार को पुरवा हवा की रफ्तार कम होने व आकाश में छा रहे तिखी धूप व हल्का बादल छाने के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को कैमूर जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में तिखी धूप निकली। दस बजे के बाद तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी। गर्मी इतना तेज बढ़ी की सुबह दस बजे के बाद दोपहर जैसा महसूस होने लगा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का पारा भी बढ़ता चला गया। दोपहर में आसमान में कभी बादल तो कभी तिखी धूप निकलने लगी। इसके बाद भी लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इधर बाजारों व प्रमुख मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखी। जरूरी काम वाले लोग कुछ लोग ही अपने घर से बाहर निकले। सूत्रों की माने तो इधर दो दिनों से दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी और जिले में गर्मी बढ़ेगी। तापमान बढ़ने से फेल होने लगे हैं पंखे भभुआ। तापमान बढ़ने के कारण घरों में लगे पंखे धीरे धीरे फेल होने लगे हैं। आसमान से बरस रही तेज धूप के कारण लोगों की बेचैनी काफी बढ़ने लगी है। लोग अब कूलर व एसी के वगैर जरा सा भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण काफी देर तक कुलर व एसी चलने के बाद कमरा ठंडा हो पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। पेड़ों की छांव में आराम फरमा रहे लोग भभुआ। उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। दोपहर के समय लोग गर्मी से राहत के लिए पेड़ों के पास बैठकर समय बिता रहे हैं। रविवार को शहर में सामाचार कवरेज के दौरान यह देखा गया कि कुछ लोग राजेन्द्र सरोवर के पास पेड़ के नीचे बैठकर आराम फरमा रहे थे। कुछ इसी तरह का दृश्य शहर के मां मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने स्थित पेड़ के पास देखने को मिला। लोग चबुतरे पर बैठकर गर्मी से राहत पा रहे थे। फोटो- 11 मई भभुआ-07 कैप्शन-शहर के कलेक्ट्रेट मुख्य पथ में भीषण गर्मी में दुपट ओढ़ कर जाती छात्राएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें