Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsExciting Dogula Chaita Singing Competition Held in Basini Ramapur

बसिनी में दोगुला चैता गायन का रोचक मुकाबला हुआ

पेज चार की खबर पेज चार की खबर बसिनी में दोगुला चैता गायन का रोचक मुकाबला हुआ रामपुर प्रखण्ड के बसिनी गांव में दोगुला चैता

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 20 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
बसिनी में दोगुला चैता गायन का रोचक मुकाबला हुआ

पेज चार की खबर बसिनी में दोगुला चैता गायन का रोचक मुकाबला हुआ रामपुर प्रखण्ड के बसिनी गांव में दोगुला चैता का किया गया आयोजन रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बसिनी गांव में शनिवार को दोगुला चैता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन फीता काट कर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उर्फ मुना सिंह व संचालन सुगुन सिंह व अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में आपसी सद्भावना एवं भाईचारा कायम होता है। इस चैता का मुकाबला मंटू मेट्रो बलिया यूपी व गुडु हलचल अरवल बिहार के बीच हुआ। टॉस जीतकर मंटू मेट्रो ने देवी गीत से शुरू किया। दोगुला कार्यक्रम में चईत महिना नवमी शुभ दिनवा हे रामा, अयोध्या में राम जी जनमले हे रामा गया। इसके बाद गुडु हलचल ने मां काली की बंदना काली मईया होखिना सहईया हे रामा से शुरू किया । इस प्रकार एक से बढ़ कर एक परम्परागत चैता कलाकारों ने पुरे रात गाया। जिस पर पुरे रात श्रोता झुमते रहे। बीच बीच में दर्शकों ने तालियों के गरगराहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। दोनों कलाकार का अंक बराबर रहा। इस पर कमेटी द्वारा दोनों कलाकारों को शिल्ड देकर हौसला बढ़ाया। बसिनी में दोगुला चैता गायन का रोचक मुकाबला हुआ। बसिनी में गणमान्यजन को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक भरत विन्द रहे। निर्णायक मंडली में मनिष्टर सिंह, चन्द्रमा यादव, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश, हरिनारायण सिंह व शिवजी तिवारी थे। मौके पर सभापति बबलू तिवारी, अजय कुमार सिंह,सिद्धेश्वर सिंह, विमलेश पान्डेय,राजू सिंह, हरी सिंह, विकास सिंह, अशोक सिंह, अवधेश पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष प्रेमकुमार पान्डेय, शिवजी सिंह,, राजनाथ सिंह, पुष्कर पान्डेय, सरपंच नंदकिशोर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। फोटो परिचय 20-भभुआ-11-प्रखंड के बसिनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन व अन्य। दो लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाने की पुलिस ने शनिवार को दो लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। धंधेबाज थाना क्षेत्र दियरी गांव के राम लाल राम बताया जाता है। जिसकी सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बात कि जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दिया। जहां तहां पशु उतारने से नहर के तटबंध में हो रहा कटाव रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल की कटनी के बाद खेत खाली हो गया है। इन खेतों में पशुओं को चारा चराने के लिए पशुपालक अपने अपने पशुओं को ले जाते हैं। इस स्थिति में पशु पालक अपने पशुओं को मुख्य नहर व वितरणी पार कर ले जाते हैं। इसको पार करने के दौरान पशुओं के खुर से मुख्य नहर और वितरणी के तटबंध में कटाव होता है। जिससे कमजोर हो जाता है। वैसे सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ने से पहले इसका मरम्मत भी करा दिया जाता है। एक दर्जन पुलिया की टुटी सुरक्षा दिवार रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर निकली हुई है। इस नहर से आधा दर्जन से अधिक वितरणी निकली है। इस नहर और वितरणियों में जगह-जगह सिंचाई विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। ताकि आम लोग अपने अपने गांव या अन्य जगहों पर आ जा सके। इन पुलिया में करीब एक दर्जन जगह का सुरक्षा दिवार टुट कर गिर गया है। ऐसे में दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। ब्रम्हचारी पोखरा पर पुलिस ने की छापेमारी भभुआ। शहर के वार्ड 18स्थित ब्रम्हचारी पोखरा पर नगर थाना पुलिस ने असमाजिक तत्वो की खोज में छापेमारी किया गया। पूर्व में पुलिस छापेमारी के दौरान तीन बदमाश भागने लगे,जिनके पास से एक देशी पिस्टल गिर गया जिसे पुलिस जब्त कर लिया। हि.प्र. प्रखंड में एक भी नहीं बना यक्ष्मा मुक्त गांव रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एक भी गांव यक्ष्मा मुक्त नहीं बन सका है। जब कि ऐसा करने के लिए गांव गांव में शिविर लगाकर ऐसे मरीजों की जांच की गई। जो मरीज मिले थे, उनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित उपचार किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व यक्ष्मा मुक्त गांव बनाने के लिए अभियान चलाया गया था। लेकिन,एक भी गांव उक्त रोग से मुक्त नहीं मिला। ए.स. पुस्तकालय भवन में चलता है कृषि कार्यालय रामपुर ,एक संवाददाता। प्रखंड के खरेंदा में पंचायत मद से पुस्तकालय भवन बनवाया गया है। जहां इन दिनों कृषि कार्यालय संचालित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस भवन में पुस्तक नहीं था। इस स्थिति में खाली पड़ा था। कृषि विभाग का अपना भवन नहीं होने के कारण इन दिनों पुस्तकालय भवन में चल रहा है। ए.स. नहर के चाट पर बांधे जा रहें पशु रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर निकली हुई है। इससे शाखा के रूप में कई वितरणी निकली है। जिसके चाटों पर पशुपालकों द्वारा पशु बांधा जा रहा है। ऐसे में दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। यह हाल बेलांव, अकोढ़ी, सहित कई गांव के पास देखा जा सकता है। ए.स. ओवरलोड ढुलाई से सड़क हो रही खराब रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनो के चलने से सड़क खराब हो रही है। इसपर प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाएं जाने से ऐसा करने वालो की हौसला बुलंद हो रही है। ओवरलोड ढुलाई से जहां पथ समय से पहले खराब हो जा रहें हैं। वहीं सरकार को हजारों रुपए की राजस्व की चुना लग रहा है। झाली मुख्य पथ पर बह रहा गंदा पानी रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बेलांव सबार पथ में झाली गांव के पास मुख्य पथ पर गंदा पानी बह रहा है। पानी बहने से पथ में जहां तहां गढ बन गया है। जिससे होकर गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार तो अंजान बाइक चालकों को गढ का एहसास नहीं होने के कारण गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं उनका कपड़ा गंदा हो जाता है। इस स्थिति में वे लोग अपने गंतव्य पर जाने के बजाय घर चले जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें