Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsEmpowerment of Women DM Discusses Bihar Government Initiatives in Panchhi Village

आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और जीवन को बेहतर बनाएं

भभुआ के पंची गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 9 May 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और जीवन को बेहतर बनाएं

भभुआ के पंची गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम ने कहा डीएम ने महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण की योजनाओं पर की चर्चा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड की कैथी पंचायत के पंची गांव में शुक्रवार को विशेष महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें डीएम सावन कुमार ने भाग लिया और महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, महिला उद्यमिता योजनाएं, शौचालय निर्माण सहायता, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं का लाभ तभी पूर्ण रूप से मिल सकता है, जब इसकी जानकारी प्रत्येक महिला तक विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचेगी। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि हर महिला अपने अधिकार और अवसरों से परिचित हो सकें। महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें