करकटगढ़ में इको पार्क पर खर्च होंगे 14 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल के लिए वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कैमूर का दौरा किया। उन्होंने जगदहवा डैम पर 25 एकड़ में 12 करोड़ से इको पार्क के विकास का...

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल कराने पहुंचे वन मंत्री कहा, जगदहवा डैम पर 25 एकड़ में 12 करोड़ से तैयार होगा इको पार्क (पेज तीन) भभुआ, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा पर अमल कराने के लिए शुक्रवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार कैमूर पहुंचे। उन्होंने वन सुरक्षित क्षेत्र का भ्रमण किया। इसदौरान मुख्यमंत्री द्वारा वन सुरक्षित क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणा व उसे अमलीजामा पहनाने के लिए की गई तैयारी की जानकारी ली। वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम् ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कैमूर जिले के इको पर्यटन की योजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करकटगढ़ में इको पर्यटन की योजना का विकास किया जाएगा। इसके तहत वहां पर्यटकों को रात में ठहरने का इंतजाम होगा। इको पार्क को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसकी लागत 14 करोड़ रुपए होगी। जगदहवा डैम पर 25 एकड़ में एक नए इको पार्क का विकास किया जाएगा, जिसकी लागत 12 करोड़ होगी। तेल्हाड़ कुंड में एडवेंचर एक्टिविटी के तहत ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, चहारदीवारी आदि का विकास किया जाएगा। इसकी लागत 9 करोड़ है। बंसीखोह में वन्यप्राणी सफारी की होगी शुरुआत मंत्री ने बताया कि बंसीखोह जलप्रपात को विकसित करके वहां वन्यप्राणी सफारी की शुरुआत की जाएगी। इसकी लागत 1.5 करोड़ होगी। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा कैमूर में टाइगर रिजर्व बनाने में तेजी लाने का अनुरोध किया गया है। वन क्षेत्र को आग से बचाने के लिए और भी सुदृढ़ कार्य करने का दिशा-निर्देश दिया। वन क्षेत्र में सड़क एवं छलका की मरमत करने के लिए भी निर्देशित किया। कंपा योजना से पौधरोपण एवं भू-जल संरक्षण कार्य करने की बात कही गई। फोटो 21 फरवरी भभुआ- 12 कैप्शन- प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल कराने पहुंचे वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार को वन विभाग में बैठक करते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।