Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDurgawati Dam Road in Bad Condition Villagers Face Travel Challenges

दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां तट का पथ बदहाल

दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां तट का पथ बदहाल हो गया है, जिससे रामपुर, भगवानपुर और भभुआ प्रखंड के लोगों को यात्रा में कठिनाई हो रही है। पहले यह पथ वाहनों के लिए सुगम था, लेकिन अब ग्रामीणों को 4-5...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 19 April 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां तट का पथ बदहाल

रामपुर, भगवानपुर व भभुआ प्रखंड के लोगों का आना-जाना होता है इस पथ से सबार होकर आ-जा रहे भितरीबांध, लेवाबांध, लाखनडाही, बाराडीह गांव के लोग (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां तट नहर पथ बदहाल हो गया है। इस बदहाल पथ में अब किसी भारी वाहनों को परिचालन नहीं हो रहा है। जबकि पहले फोरव्हीलर आसानी से आ-जा रहे थे। छोटे यात्री वाहनों का भी आवागमन था। साइकिल, बाइक से भी लोग यात्रा करते थे। लेकिन, अब यह सब बंद हो गया है। इस पथ से कैमूर जिले के रामपुर, भगवानपुर व भभुआ प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग आते-जाते हैं। लेकिन, अब ग्रामीण रास्ता बदलकर राह तय कर रहे हैं। बताया गया है कि दुर्गावती डैम से भगवानपुर की ओर यह सड़क गई है। इसकी लंबाई करीब 14-15 किमी. है। इस पथ से भितरीबांध, बाराडीह, लेवाबांध, हुड़रा, हुड़री, तरांव, लाखनडाही, नौघड़, भोरेयां आदि गांवों के लोग यात्रा करते हैं। दुर्गावती जलाशय परियोजना कैमूर व रोहतास जिलों की सीमा पर है। इसके पानी से दोनों जिलों के लोगों की फसल की सिंचाई होती है। सिंचाई में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर अधिकारी नहर की निगरानी करते हैं। लेकिन, पथ खराब हो जाने से अधिकारियों व कर्मियों को भी नहर की निगरानी के लिए आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले पहले सीमेंट, बालू, गिट्टी को मिक्स कर रास्ते पर डालकर दबाया गया था। लेकिन, कालीकरण नहीं किया जा सका। इस कारण वाहनों के टायर के दबाव व वर्षा के पानी से यह सड़क दो साल में ही खराब हो गई। अब स्थिति यह हो गई है कि इस पथ के सीमेंट व बालू धूल बनकर उड़ रहे हैं। गिट्टी बिखर गई है। बिखरी गिट्टी वाले पथ से पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है। वाहन इसलिए ऐसे पथ से नहीं चलाए जा रहे हैं, क्योंकि गिट्टी के टायर में धंसने का डर बना रहता है। खराब सड़क से हादसे की भी आशंका बनी रहती है। तब इस सड़क पर सरपट दौड़ाए जाते थे छोटे-बड़े वाहन रामपुर प्रखंड के खरेंदा के बजरंग तिवारी, भोरेयां के मुन्ना तिवारी, हुड़री के सतेंद्र सिंह, तरांव के सुबास सिंह ने बताया कि चार साल पहले इस पथ पर वाहन सरपट दौड़ लगते थे। लेकिन, चार साल से वाहनों का परिचालन बंद है। सड़क खराब हो जाने से भितरीबांध, लेवाबांध, लाखनडाही, बाराडीह आदि गांवों के लोग अब सबार से होकर आ-जा रहे हैं। चार-पांच किमी. अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इस कारण घर से बेलांव बाजार आने-जाने में परेशानी हो रही है। अभी लग्न का मौसम चल रहा है। वाहन बेलांव बाजार से होकर गुजर रहे हैं। वाहनों की संख्या में वृद्धि होने के कारण बेलांव बाजार में सड़क पा जाम लग जा रहा है। इस जाम में यात्री वाहन के फंस जाने से उपभोक्ता व अन्य लोग समय से घर नहीं पहुंच पाते हैं। फोटो- 19 अप्रैल भभुआ- कैप्शन- रामपुर प्रखंड के तरांव गांव के पास बदहाल दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां तट का पथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें