Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsChief Minister Nitish Kumar Announces Major Development Plans During Progress Yatra in Kaimur

पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार होगा: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 फरवरी को कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान 348 करोड़ की लागत से 169 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कैमूर में प्रेक्षागृह, स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स और कई अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 18 Feb 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार होगा: नीतीश

कैमूर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा प्रेक्षागृह व स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगी सरकार, लोगों को मिलेगा लाभ (प्रगति यात्रा) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 18 फरवरी को हुई प्रगति यात्रा से कैमूर जिले के विकास को नया आयाम मिला है। उम्मीदों को पंख लग गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर जिले में 348 करोड़ की लागत से करीब169 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सीएम ने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की है। उन्होंने कैमूर पहाड़ी पर स्थित करकटगढ़ जलप्रपात, तेल्हाड़कुंड एवं वंशीखोह में पर्यटककीय सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की। उन्होंने कैमूर जिले में प्रेक्षागृह तथा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने, अधौरा प्रखंड के गांवों में सोन नदी से पेयजलापूर्ति कराने, अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराए जाने, सोन-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का विकास करने, मोहनियां में बाईपास का निर्माण कराने, जमानियां गंगाजल लिफ्ट योजना को समन्वय स्थापित कर क्रियान्वयन किए जाने, जमानिया गंगाजल उद्भव योजना से गंगा का पानी कैमूर में लाने, कैमूर जिले के आठ प्रखंडों मोहनियां, अधौरा, चैनपुर, चांद, कुदरा, नुआंव, रामपुर, भगवानपुर में अंचल सह प्रखंड कार्यालय के लिए भवन का निर्माण कराए जाने, मोहनियां प्रखंड में नरौरा से सेमटिया गांव तक रोड का निर्माण एवं रामपुर प्रखंड के बगही हेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई कराने की घोषणा की है। फोटो-18 फरवरी भभुआ- 4 कैप्शन- प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को चैनपुर प्रखंड के जगदहवां डैम का जायजा लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो-18 फरवरी भभुआ- 5 कैप्शन- प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को चैनपुर प्रखंड के जगदहवां डैम का जायजा लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो-18 फरवरी भभुआ- 6 कैप्शन- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को चैनपुर प्रखंड के जगदहवां डैम के पहले लोगों की जांच करते सुरक्षा कर्मी। फोटो-18 फरवरी भभुआ- 8 कैप्शन- प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को भभुआ समहारणलय के मुंडेश्वरी सभागार में समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाग लेते अन्य। फोटो-18 फरवरी भभुआ- 9 कैप्शन- प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को भभुआ समहारणलय के मुंडेश्वरी सभागार में समीक्षा बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कैमूर पहाड़ी भित्ती चित्रकला से संबंधित पेंटिंग प्रदान करते डीएम सावन कुमार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें