पंचशील दीप जला थाने में मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा उत्सव
भभुआ में 2588वां बुद्ध पूर्णिमा समारोह मनाया गया। सदर थाना परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में धम्मप्रेमि कार्यकर्ताओं ने त्रिशरण पंचशील का पाठ...

महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को नमन कर लोगों के बीच किया गया खीरदान तथागत बुद्ध के मानव कल्याणकारी त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना परिसर में सोमवार को 2588वां त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप प्रज्जवलित कर उत्सव मानाया गया। समारोह में सम्राट अशोक क्लब की जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं धम्मप्रेमि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा पंचशील दीप प्रज्वलित किया गया। पूरी दुनिया को मानवता व शांति की शिक्षा देनेवाले तथागत गौतम बुद्ध को नमन किया गया। कार्यक्रम में भाग ले रहे धम्मानुआयियों ने तथागत बुद्ध के मानव कल्याणकारी त्रिशरण पंचशील का पाठ किया।
खीरदान किया गया। क्लब के बिहार प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मौर्य की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने उपस्थित धम्मानुआयियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त विश्व का जनमानस दु:खी इसलिए है कि वह सुख की इच्छा रखता है। लेकिन, सुखी रहने के लिए सही मार्ग का चयन नहीं किया जाता। हमेशा शार्टकट अपनाया जाता है, जिससे व्यक्ति सुखी होने की जगह दु:खी हो जाता है। मानव के अंदर मानवता एवं सुखी जीवन जीने के लिए बस एक हीं सूत्र है ...बुद्धम सरणं गच्छामि यानी बुद्ध ने मानवता के लिए आज से ढाई हजार वर्ष पहले जो रक्षासूत्र दिए थे वह है। उन्होंने त्रिशरण और पंचशील को अपने जीवन में धारण करो और सुखी जीवन जीयो। दूसरे को भी सुखी जीने के लिए प्रेरित करो। कार्यक्रम में क्लब के नगर अध्यक्ष राजेश मौर्य, अक्षय कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, मुन्ना मौर्य, विरेन्द्र मौर्य, अंकित कुमार, परशुराम सिंह, मानिकचन्द्र मौर्य, सुनील मौर्य, दीनदयाल सिंह, वंदना मौर्य, वतन मौर्य, वंशनारायन सिंह आदि थे। फोटो- 12 मई भभुआ- 4 कैप्शन- सदर थाना परिसर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कामर्यक्रम में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को नमन करते लोग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।