महाजंगलराज में तब्दील बिहार में शोषितों पर अत्याचार हो रहा
बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने कैमूर में दलित परिवार के पीड़ितों से मिलने के बाद प्रेस वार्ता में बिहार सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाजंगलराज लौट आया है और प्रशासन कमजोर तबकों पर...

बसपा के केंद्रीय प्रभारी पर्वतपुर के पीड़ितों से मिलने के बाद की प्रेसवार्ता चैनपुर विधायक व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री पर की तीखी प्रतिक्रिया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार शुक्रवार को कैमूर पहुंचे। वह चैनपुर के पर्वतपुर गांव गए, जहां दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल दलित परिवार से मिले। वहां से लौटने के बाद भभुआ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार में फिर महाजंगलराज लौट आया है। बिहार में शासन और प्रशासन का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अब सत्ता पूरी तरह माफियाओं के हाथ में चली गई है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। पर्वतपुर की घटना को वीभत्स और अमानवीय बताते हुए एनडीए सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जहां प्रभावी है, वह कमजोर, शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों पर अत्याचार कर रहा है। आरा के उदवंतनगर में 15 से अधिक लोगों को गोली लगी और आज यहां दलित समुदाय को निशाना बनाया गया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि महिलाओं पर हमले के बावजूद महिला पुलिस अधिकारी तक नहीं भेजी गईं। यह सब आगामी चुनाव से पहले डर का माहौल पैदा करने की सुनियोजित कोशिश है। जंगलराज से जिन लोगों ने हमें बचाने की बात कही थी, वही अब बिहार को महाजंगलराज में धकेल चुके हैं। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाकर ही न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। यह घटना न सिर्फ कैमूर बल्कि पूरे बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मौके पर जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम, राजा खान, प्रदेश महासचिव संजय मंडल, साजिद हुसैन, विकास पटेल, अरुण कुमार, संतोष बिंद, मनकी देवी, नथुनी मुखिया, सतीश यादव, जनार्दन राम आदि थे। फोटो-25 अप्रैल भभुआ- 17 कैप्शन- चैनपुर के पर्वतपुर गांव में पीड़ितों से मिलकर लौटने के बाद भभुआ में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।