Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBike Accident Injures Tent Worker and Technician in Bhagwanpur

बाइक के धक्का से टेंट मजदूर घायल

भगवानपुर में एक टेंट मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भगवानपुर अस्पताल में लाया गया। इसी तरह, एक लैब टेक्नीशियन भी बाइक और पिकप की टक्कर में घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 9 May 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
बाइक के धक्का से टेंट मजदूर घायल

भगवानपुर। स्थानीय बाजार में टेंट मजदूर को बाइक सवार ने शुक्रवार की दोपहर धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनवर मियां भगवानपुर निवासी नियामत मियां का पुत्र है। परिजनों ने बताया कि भगवानपुर से ओरगांव गांव में शादी समारोह में टेंट लगाया गया था। टेंट को देखने के लिए वह साइकिल से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भगवानपुर स्ीएचसी में ला गया, जहां के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालात को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल लैब टेक्नीशियन का हुआ इलाज रामपुर। बेलांव-बगही पथ में शुक्रवार को अकोढ़ी गांव के पास बाइक व पिकप की टक्कर में लैब टेक्नीशियन अश्विनी पटेल घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से उसे पीएचसी लाया गया। डॉ. रमेश कुमार व जीएनएम शिवशंकर कुमार द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल टेक्नीशियन अपने निवास स्थान भभुआ से बाइक से उक्त पथ से होकर रोहतास जिला के चेनारी पीएचसी ड्यटी करने जा रहा था। साइड मांगने पर ऑटो चालक को पीटा भभुआ। शहर के कंचन नगर के पास ऑटो चालक द्वारा कार से साइड मांगने पर कार में बैठे बदमाशों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। घायल 18 वर्षीय अमरजीत कुमार भगवानपुर गांव निवासी देवमुनि राम का पुत्र है। वह वन विभाग के पास से अपना ऑटो लेकर भगवानपुर की तरफ जा रहा था। कंचन नगर के पास हार्न बजाकर कार से साइड मांगा तो कार को रोककर उसमें बैठे बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल चालक भभुआ थाना पर पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी। इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें