जागरूकता रैली के साथ कैमूर में शुरू हुआ बिहार पुलिस सप्ताह
कैमूर में शनिवार को बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत हुई। अधिकारियों ने आम जनता को साइबर कानून और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। प्रभातफेरी में शामिल पुलिसकर्मियों ने लोगों को छोटे विवादों...

नशा नहीं करने, साइबर अपराध से बचने, विवाद सुलझाने के लिए किया जागरूक जिला मुख्यालय, भगवानपुर, करमचट, बेलांव, सोनहन थानों के अफसर लिए भाग भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में शनिवार को जागरूकता रैली के साथ बिहार पुलिस सप्ताह शुरू किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों को साइबर कानून के बारे में जानकारी दी। प्रभातफेरी में शामिल अधिकारी व पुलिसकर्मी समाहरणालय परिसर से निकलकर कैमूर स्तंभ, एकता चौक, कचहरी पथ होते हुए जिला पुलिस केंद्र पहुंचे। प्रभातफेरी में मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता, पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार, बेलांव थानाध्यक्ष अनिश कुमार, करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार आदि थे। पुलिस अफसरों ने आमजनों को साइबर अपराध से बचने, नशा नहीं करने, छोटे-मोटे विवाद को आपसी समन्वय से सुलझाने के लिए जागरूक किया। अफसरों ने जहां साइबर अपराध से बचने के टिप्स दिए, वहीं नशा करने से आर्थिक, मानसिक, स्वास्थ्य आदि को होनेवाले नुकसान के बारे में बताया। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि इस सप्ताह के तहत सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेलकूद, नशामुक्ति पर पेंटिंग प्रतियोगिता, पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर व शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अफसरों ने इस बात पर भी जोर दिया कि 2016 से राज्य ने सख्त शराबबंदी कानून लागू है। इसे सफल बनाना हमारा कर्तव्य है। संवेदी पुलिस-सशक्त समाज की अवधारणा को मजबूत करना व बिहार पुलिस की छवि को और बेहतर बनाना है। इसलिए प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में पुलिस कर्मियों के साथ आमजनों, जनप्रतिनिधि, युवा, महिला, स्कूली बच्चों को जोड़ा जाएगा। फोटो- 22 फरवरी भभुआ- 9 कैप्शन- बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन शनिवार को भभुआ शहर में निकाली गई जागरूकता रैली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।